भारतीय टीम के लिए 9वीं जीत की है बारी, न्यूजीलैंड को दिखानी है अपनी पूरी तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के लिए 9वीं जीत की है बारी, न्यूजीलैंड को दिखानी है अपनी पूरी तैयारी

आज टीम इंडिया खेल रही है बैंगलोर में नीदरलैंड के खिलाफ मैच।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है, दूसरी ओर आज टीम अपना आखिरी लीग स्टेज मैच खेल रही है। जहां ये लीग स्टेज मैच रोहित की टीम नीदरलैंड के खिलाफ बैंगलोर में खेल रही है, ऐसे में टीम इंडिया लगातार 9वीं जीत के साथ लीग स्टेज खत्म के मुकाबले खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरी है। साथ ही इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसमें सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ मौजूद थे।

आज के मैच में किसने जीता टॉस?

वहीं वर्ल्ड कप 2023 में बड़े उलटफेर करने करने वाली नीदरलैंड टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीता है, जिसके बाद रोहित शर्मा की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। नीदरलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी, तो टीम इंडिया ने सबसे पहले सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। रोहित एंड कम्पनी अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में एक भी मैच नहीं हारी है, जहां टीम ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका को हराया है।

भारतीय टीम का आज टारगेट हैं जीत ‘नंबर 9’

*आज टीम इंडिया खेल रही है बैंगलोर में नीदरलैंड के खिलाफ मैच।
*टीम के लिए सेमीफाइनल मैच से तैयारियों को पुख्ता करने का है मौका।
*सेमीफाइनल मैच में 15 तारीख को भारतीय टीम के सामने होगी न्यूजीलैंड।
*साल 2019 के वर्ल्ड कप की हार का बदला लेना चाहेगी रोहित की टीम।

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने किया था कड़ा अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आज के मैच के लिए कुछ इस प्रकार हैं दोनों टीमें

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी
जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

 नीदरलैंड

वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वान बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?