जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉलर थॉमस मुलर भी है भारतीय टीम के Jabra फैन, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल से पहले जर्सी पहनकर जीता तमाम फैंस का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉलर थॉमस मुलर भी है भारतीय टीम के Jabra फैन, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल से पहले जर्सी पहनकर जीता तमाम फैंस का दिल

अब भारतीय टीम को 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच खेलना है।

Thomas Muller (Pic Source-Twitter)
Thomas Muller (Pic Source-Twitter)

जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर थॉमस मुलर ने हाल ही में इस बात को लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि वो इस समय खेले जा रहा है आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को चीयर कर रहे हैं। बता दें, यह टूर्नामेंट भारत में ही खेला जा रहा है और मेजबान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब टीम को 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच खेलना है।

वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले भी थॉमस मुलर ने भारतीय टीम और रोहित शर्मा को ढेर सारी शुभकामनाएं दी थी और अब सेमीफाइनल से पहले भी उन्होंने टीम को All The Best कहा। यही नहीं भारतीय टीम की जर्सी जो उन्हें गिफ्ट में मिली थी उन्होंने उसे पहनकर टीम को शुभकामनाएं दी।

थॉमस मुलर ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर यह वीडियो साझा की। वीडियो में देखा जा सकता है कि थॉमस मुलर एक नीले रंग के बॉक्स को खोल रहे हैं और उसमें से भारतीय टीम की शर्ट निकाल रहे हैं जिसमें उनका नाम और 25 नंबर पीठ पर लिखा हुआ है। उन्होंने यह जर्सी पहनी और इसके बाद भारतीय टीम को सेमीफाइनल मैच से पहले ढेर सारी शुभकामनाएं दी। यही नहीं थॉमस मुलर ने इस जर्सी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई।

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘इसे देखें @imVkohli, इस शर्ट के लिए शुक्रिया। #Teamindia! Good Luck @cricketworldcup #esmuellert #cricket’

यह रही वीडियो:

बता दें, भारतीय टीम ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने सभी मैच में जीत दर्ज की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अभी तक 9 मैच खेले और सभी 9 में जीत दर्ज की। अपने पिछले मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया।

अब देखना यह है कि सेमीफाइनल में टीम कैसा प्रदर्शन करती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?