टेम्बा बावुमा को लेकर मीम शेयर करना स्टार स्पोर्ट्स को पड़ गया भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेम्बा बावुमा को लेकर मीम शेयर करना स्टार स्पोर्ट्स को पड़ गया भारी

टेम्बा बावुमा का प्रदर्शन अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी निराशाजनक रहा है।

Temba Bavuma (Image Source: Twitter)
Temba Bavuma (Image Source: Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। यह मैच जीतना दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। बता दें, जो भी टीम इस मैच को अपने नाम करेगी वो 19 नवंबर को होने वाले शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाएगी।

हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा को लेकर एक मीम शेयर किया जो कई लोगों को पसंद नहीं आया और इसी वजह से फैंस ने स्टार स्पोर्ट्स की जमकर आलोचना की। यह मीम टेम्बा बावुमा के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन को लेकर था।

बता दें, टेम्बा बावुमा का प्रदर्शन अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी निराशाजनक रहा है। वो इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। उन्हें कुछ मुकाबलों में शुरुआत तो मिली लेकिन टेम्बा बावुमा उसे बड़े स्कोर में बनाने में नाकाम रहे। सेमीफाइनल से पहले टेम्बा बावुमा ने 7 मैच में 20.71 के औसत से बिना किसी अर्धशतक और शतक के सिर्फ 145 रन ही बनाए हैं। हालांकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी काफी अच्छी तरह से की है।

ब्रॉडकास्टर की कवरेज को देख कई फैंस को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स की जमकर आलोचना की।

 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला जीतने के लिए 213 रन बनाने होंगे

बता दें, दूसरे सेमीफाइनल मैच में भी टेम्बा बावुमा अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। टीम की ओर से डेविड मिलर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 116 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 101 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

19 नवंबर को इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब जो भी टीम दूसरे सेमीफाइनल को जीतेगी वो फाइनल में अपनी जगह बनाएगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?