पहले सारा-शुभमन की प्रेमी कहानी को लेकर चिराग ने लगाई थी चिंगारी, अब माफी मांगता घूम रहा है ये खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले सारा-शुभमन की प्रेमी कहानी को लेकर चिराग ने लगाई थी चिंगारी, अब माफी मांगता घूम रहा है ये खिलाड़ी

चिराग सूरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वो शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर दोनों से ही माफी मांग रहे हैं।

Sara Tendulkar, Chirag Suri and Shubman Gill (Pic Source-Twitter)
Sara Tendulkar, Chirag Suri and Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का Relationship Status पिछले काफी समय से चर्चा में है। ऐसी काफी रिपोर्ट सामने आती है कि वो गॉड ऑफ़ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस चीज को लेकर दोनों ने कोई भी बयान नहीं दिया है।

हाल ही में यूएई के अनुभवी खिलाड़ी चिराग सूरी ने कहा था कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर जल्द ही शादी कर सकते हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा एक पॉडकास्ट पर किया था। लेकिन अब उन्होंने इस चीज को लेकर दोनों से माफी मांगी है। बता दें, चिराग सूरी से सवाल पूछा गया था कि, ‘कौनसा अगला क्रिकेटर शादी करने वाला है?’

इसपर यूएई के खिलाड़ी ने जवाब दिया कि, ‘शुभमन गिल की एक गर्लफ्रेंड है।’ ‘उसका नाम क्या है?’ ये पूछते ही चिराग सूरी ने कहा, ‘सारा तेंदुलकर, जो भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी है। सचिन तेंदुलकर जो एक Ex-Goat है। सारा ने अपने पिता को 40-50 सालों तक क्रिकेट खेलते और उससे जुड़े हुए देखा है और अब ऐसा होगा कि वो 40 साल एक और खिलाड़ी को खेलता देखेंगी। इतने दिनों तक किसी चीज से जुड़े रह कर आप उससे अलग होना चाहते हैं, लेकिन वो चीज आपको उतना ही पास खींचती है, ठीक कुछ ऐसा ही है सारा तेंदुलकर के केस में।’ बता दें, चिराग सूरी के इस बयान के बाद शुभमन गिल ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था।

अब उन्होंने अपनी इसी बयान पर माफी मांगी है। चिराग सूरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वो शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर दोनों से ही माफी मांग रहे हैं।

यह रही वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chirag Suri (@csuri128)

वीडियो में चिराग सूरी कह रहे हैं कि, ‘मैं आपसे यह कहना चाहूंगा कि मेरी शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर दोनों से ही इस चीज को लेकर कोई बात नहीं हुई थी जो भी मैंने बोला है। यह सब बातें मैंने मीडिया के जरिए ही सुनी है और मैं दुबई में रह रहा हूं, जरूरी नहीं है कि मीडिया में जो भी हम लोग देखे या सुने वो सही हो। लेकिन यह सही समय नहीं था।

मैं कोई भी नहीं हूं जो यह बोले कि वो Relationship में है या नहीं। अगर मेरी बातों से किसी को बुरा लगा है तो मैं माफी मांगना चाहूंगा। दोनों ही बहुत ही अच्छे हैं और मैं इस समय दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दूंगा क्योंकि भारत में वर्ल्ड कप खेला जा रहा है और आप उसी पर फोकस करें। इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। Take Care।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?