वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कप्तानों का हुआ फोटोशूट, रोहित-पैट को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ हुआ दोनों कप्तानों का फोटोशूट।
अद्यतन - Nov 18, 2023 4:26 pm

कुछ घंटों के इंतजार के बाद वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला शुरू हो जाएगा, जहां टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इन दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला है, जिसका नतीजा आज सभी के सामने है। वहीं खिताबी जंग से पहले दोनों कप्तानों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जो आपको भी काफी पसंद आने वाली है।
वर्ल्ड कप 2023 में किस टीम ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित?
दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 में अपने खेल से सबसे ज्यादा प्रभावित अफगानिस्तान ने किया है, जहां टूर्नामेंट के आगाज के साथ ही इस टीम ने उलटफेर करना शुरू कर दिया था। इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसे मजबूत टीमें अफगानिस्तान के खिलाफ फेल हो गई, साथ ही पहली बार अफगान टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वहां भी टीम का दमदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।
फोटोशूट के बीच दिखा वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज
*वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ हुआ दोनों कप्तानों का फोटोशूट।
*इस दौरान रोहित-पैट कमिंस को देखने आई फैन्स की भीड़।
*साथ ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनाने लगे फैन्स का वीडियो।
*ICC ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं सारी तस्वीरें।
एक नजर वर्ल्ड कप ट्रॉफी फोटोशूट पर
ये वीडियो भी आया है सोशल मीडिया पर सामने
अहमदाबाद में दोनों टीमें जीत चुकी हैं 1-1 मैच
दूसरी ओर इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 मैच अहमदाबाद में खेला है, जिसमें दोंनों टीमों की जीत हुई है। टीम इंडिया ने 14 अक्टूबर के दिन पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेला था और उस मैच में रोहित की सेना ने जीत अपने नाम की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम का अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ मैच हुआ था, जिसे पैट कमिंस की टीम ने 33 रनों से जीता था। वहीं लीग स्टेज में टीम इंडिया ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और उस मैच में ऑस्ट्र्रेलिया टीम को हार का सामना करना पड़ा था।