नवंबर 19- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

नवंबर 19- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit- Twitter X)
Cricket World (Image Credit- Twitter X)

1. World Cup 2023 Final, IND vs AUS: हे भगवान! फाइनल से पहले हो गया लेफ्ट-राइट का टोटका, ऑस्ट्रेलिया जीतेगा वर्ल्ड कप?

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल आज 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है, और अब तक अपने सभी 10 मुकाबले जीते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. CWC 2023: जानें अहमदाबाद पहुंचते ही वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या बोले सचिन तेंदुलकर

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। आपको बता दें, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

3. “अश्विन के लिए इस टीम में कोई जगह नहीं है”- फाइनल मैच से पहले गौतम गंभीर का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना ​​​​है कि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन  रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे। गंभीर ने अश्विन के शामिल किए जाने पर संदेह व्यक्त किया और यह भी कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

4. World Cup 2023 Final, IND vs AUS: पैरामिलिट्री के अलावा 6,000 से ज्यादा पुलिस बल सुरक्षा में तैनात

भारत और ऑस्ट्रेलिया आज 19 नवंबर को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में एक दूसरे को पछाड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।वर्ल्ड कप 2023 के इस महामुकाबले में बड़े-बड़े राजनेताओं से लेकर क्रिकेट जगत और फिल्मी जगत की कई नामी हस्तियां शरीक होने वाली हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए गुजरात पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. स्टेडियम के बाहर क्रेजी हुए हजारों फैन्स, वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में देखने को मिलेगा गजब नजारा

अब से कुछ देर बाद वर्ल्ड कप 2023 फाइनल का आगाज हो जाएगा, जहां टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने धमाकेदार क्रिकेट खेली है, ऐसे में इस बार के फाइनल में आपको कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं अहमदाबाद में स्टेडियम के बाहर का नजारा भी कमाल का है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. World Cup 2023 Final, IND vs AUS: पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमें शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई है। भारत ने अब तक अपने 10 में से 10 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर टीम ने वापसी करते हुए लगातार 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल: एयरफोर्स के ‘सूर्यकिरण’ शो ने जीता तमाम भारतीय फैंस का दिल

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस फाइनल मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले IAF का स्पेशल ‘सूर्यकिरण’ शो भी देखने को मिला। (पढ़ें पूरी खबर)

8. World Cup Final 2023: Google के AI टूल BARD ने फाइनल शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को विजेता घोषित किया

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच आज 19 नवंबर, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, तो वहीं रोहित की विराट सेना पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले गूगल के एआई बार्ड ने (BARD) जारी वर्ल्ड कप 2023 के विजेता की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। बता दें कि गूगल के एआई बार्ड ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप का विजेता बताया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. World Cup 2023 Final, IND vs AUS: सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले विराट कोहली को दिया खास तोहफा

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल आज 19 नवंबर को दर्शकों से खचाखच भरे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली को अहमदाबाद में एक बड़ा सरप्राइज मिला, और यह सरप्राइज किसी और ने नहीं, बल्कि महान क्रिकेटर और उनके आइडल सचिन तेंदुलकर ने उन्हें दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

10. रोहित शर्मा को ले डूबी उनकी जल्दबाजी, तो श्रेयस अय्यर ने भी तोड़ दिया फैन्स का दिल

अहमदाबाद में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला जा रहा है, जहां कप्तान रोहित शर्मा की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया है। दूसरी ओर टीम इंडिया के दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं और तीसरा विकेट भी चला गया है जिसके बाद स्टेडियम में शांति हो गई है फिलहाल। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?