जोगिंदर शर्मा MS Dhoni से क्या मिले, फैंस को याद आया टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

जोगिंदर शर्मा MS Dhoni से क्या मिले, फैंस को याद आया टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल 

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जोगिंदर शर्मा ने आखिरी ओवर में करिश्माई गेंदबाजी करते हुए, टीम इंडिया को जीत दिलाई थी

MS Dhoni and Joginder Sharma (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni and Joginder Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा हाल में ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) से मिलते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इसको लेकर जोगिंदर शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

करीब 12 साल के लंबे समय के बाद दोनों क्रिकेटर एक साथ मिलते हुए नजर आए हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों पूर्व क्रिकेटर 2007 टी20 वर्ल्ड कप की बातें करते हुए दिख रहे हैं। वहीं वीडियो शेयर करते हुए जोगिंदर ने कैप्शन में लिखा- Good to see you Mahi after very long time. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की याद आ गई।

देखें जोगिंदर शर्मा द्वारा शेयर की गई वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jogi Sharma 23 Oct (@jogi23sharma)

क्या हुआ था टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में

2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत से मिले 158 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी। ऐसे समय पर टीम के कप्तान एमएस धोनी ने जोगिंदर शर्मा को गेंद सौपने का फैसला किया।

इसके बाद, जोगिंदर का प्लान एक दम सिंपल था कि स्ट्राइक पर मौजूद मिस्बाह उल हक से गेंद दूर रखनी है और वाइड याॅर्कर फेंकनी है। इस आखिरी ओवर की पहली गेंद वाइड हुई और दूसरी गेंद डाॅट हुई। लेकिन इसके बाद जब जोगिंदर ने मिस्बाह को तीसरी गेंद फेंकी तो यह फुल टाॅस हो गई और मिस्बाह ने गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। पाकिस्तान को इस समय जीत के लिए 4 गेंदों में 6 रनों की जरूरत थी, लग रहा था कि पाकिस्तान मैच जीत जाएगा।

लेकिन धोनी हर एक गेंद के बाद जोगिंदर से बात कर रहे थे और बार-बार कह रहे थे कि बस एक विकेट की बात है। इसके बाद तीसरी गेंद को जोगिंदर ने स्लो फेंका, जिस पर स्कूप लगाते हुए मिस्बाह श्रीसंत के हाथों में कैच दे बैठे और टीम इंडिया ने 5 रनों से जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब अपने नाम कर लिया।

close whatsapp