ODI World Cup 2023:आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मेजबान टीम इंडिया को 6 विकेट से शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली ने (54 रन) और केएल राहुल ने सर्वाधिक (66 रन) की पारी टीम के लिए खेली।
मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट वहीं जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 42 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। ट्रैविस हेड ने (137 रन) और मार्नस लाबुशेन ने (58 रन) की नाबाद पारी खेली। इस हार के बाद आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक बार फिर टीम इंडिया के हाथ निराशा लगी।