तस्वीर के साथ Sanju Samson ने लिखा एक संदेश, क्या BCCI से पंगा लेने की तैयारी में है ये खिलाड़ी?
एक बार फिर से टीम इंडिया में नहीं हुआ Sanju Samson का चयन।
अद्यतन - नवम्बर 21, 2023 6:41 अपराह्न

टीम इंडिया का सामना टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिसे लेकर भारतीय टीम का ऐलान हो गया है और Sanju Samson का नाम एक बार फिर से टीम में नहीं हैं। ऐसे में फैन्स का गुस्सा एक अलग लेवल पर है, साथ ही अब संजू के इंटरनेशनल करियर पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। इस बीच बल्लेबाज ने एक इंस्टा स्टोरी लगाई है और जो तेजी से सुर्खियां बटोर रही है।
Sanju Samson के अलावा और कौन नहीं हैं इस टीम में?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 23 तारीख से होगा। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के उन ज्यादातर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2023 खेला था। Sanju Samson के अलावा इस टीम में युजी चहल का भी चयन नहीं हुआ है, जिसके बाद उन्होंने एक हंसी वाला इमोजी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। चहल के अलावा तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar भी नहीं चुने गए हैं, वहीं जानकारों की माने तो भुवी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है।
इंस्टा स्टोरी के जरिए क्या दिखाना चाहते हैं Sanju Samson?
*एक बार फिर से टीम इंडिया में नहीं हुआ Sanju Samson का चयन।
*जिसके बाद इस खिलाड़ी ने इंस्टा स्टोरी पर खुद की तस्वीर की है शेयर।
*तस्वीर की साइड में संजू ने लिया है Exercise Routine।
*अब विजय हजारे में घरेलू टीम की कप्तानी करेगा ये खिलाड़ी।
ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Sanju Samson ने फैन्स के साथ
![]()
फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी
टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
ऑस्ट्रेलिया
मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा।