आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज को लेकर रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज को लेकर रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान

रवि शास्त्री ने कहा कि भविष्य में 10 टीमों के बजाय 12 टीमों के साथ आईपीएल खेली जाएगी।

Ravi Shastri. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images
Ravi Shastri. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भविष्य में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक साल में दो अलग-अलग संस्करणों में खेला जाएगा, जिसमें से बाद वाला संस्करण एक छोटी नॉकआउट प्रतियोगिता होगी जो उसी तरह से खेली जाएगी जैसे वर्ल्ड कप खेला जाता है। इसके साथ ही रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर द्विपक्षीय क्रिकेट कम हो जाता है तो।

शास्त्री का मानना है कि भविष्य में IPL में दो और टीमों को भी बढ़ाया जा सकता है, जिससे की एक सीजन और लंबा चल सके। उनके मुताबिक ऐसा होना संभव है क्योंकि यह टूर्नामेंट पैसे और डिमांड से चलता है। उनके मुताबिक यह विस्तार खेल, खिलाड़ियों और प्रसारकों के लिए बहुत अच्छा होगा।

शास्त्री ने टेलीग्राफ स्पोर्ट्स के वॉनी और टफर्स के सीसी पॉडकास्ट में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि दो IPL संस्करण हो सकते हैं। मुझे इस बात का बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा कि द्विपक्षीय क्रिकेट को कम कर दिया जाए। यदि ऐसा होता है तो आपके पास साल में दूसरे हाफ में IPL के लिए काफी समय बचेगा और वर्ल्ड कप की तरह अधिक नॉकआउट के साथ प्रारूप खेला जा सकेगा जो विजेता का फैसला करेगा।

भविष्य में IPL में हमें 10 से 12 टीमें देखने को मिलेगी: रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि भविष्य में 10 टीमों के बजाय 12 टीमों के साथ प्रतियोगिता खेली जाएगी जिसका शेड्यूल बढ़कर 2 महीने तक हो जाएगा। यह सब मुमकिन है क्योंकि टूर्नामेंट पैसे और डिमांड से चलता है। इस तरह के फॉर्मेट के लिए डिमांड काफी बड़ी है।

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि IPL उसी राह की ओर जाना चाहता है। यह खेल के लिए भी बड़ा है, खिलाड़ियों के लिए भी, प्रसारकों के लिए भी और तमाम लोगों के लिए भी जो इन टीमों के लिए काम करते हैं। IPL अपने आप में एक इंडस्ट्री है। ऐसे ही बहुत सारी फ्रेंचाइजी क्रिकेट है जिन्हें प्रोत्साहित किया जा सकता है चाहे वह किसी भी देश में हो।

close whatsapp