एक-दूसरे की तारीफ करते नहीं थक रहे Shami और Shubman, दोनों का मजेदार वीडियो आया सामने
टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है Shami-Shubman का खास वीडियो।
अद्यतन - फरवरी 21, 2025 5:34 अपराह्न

बांग्लादेश के खिलाफ Shubman Gill और Mohammed Shami का प्रदर्शन टॉप क्लास रहा था, वहीं अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Shami को लेकर बड़ी बात बोल गए Shubman Gill
टीम इंडिया के इस वीडियो में सबसे पहले Shubman Gill ने Mohammed Shami की तारीफ की। शुभमन ने कहा कि- शमी भाई जब भी ICC टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने आते हैं, तो पंजे से नीचे बात ही नहीं करते हैं और कभी-कभी पता नहीं लगता कि उनके 5 विकेट कब हो गए। Mehidy भाई हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते है लेकिन जिस तरह से शमी भाई ने लाइन-लेंथ डाली और नया बल्लेबाज आया था, प्रेशर नहीं जाने दिया और जो कैच आया था मेरे पास वो भी तेज आया था। साथ ही गिल ने कहा कि- जिस तरह से शमी भाई ने कमबैक किया है वो आसान नहीं था और वो दिग्गज हैं। वहीं शुभमन ने अपने खेल के लिए कहा कि- ये ICC इवेंट में मेरा पहला शतक था, वर्ल्ड कप में शतक बनाने से चूक गया था और अब इस शतक से मैं काफी संतुष्ट हूं। ये शतक चेज करते हुए आया, मैं टीम के लिए गेम खत्म करने के लिए खुद को बैक कर रहा था।
Shubman Gill की जमकर तारीफ की Shami ने
Mohammed Shami ने अपने बयान में शुभमन गिल के लिए कहा कि- उसने जैसे पारी को संभाला है, जैसे क्रीज पर रहा वो बहुत जरूरी होता है एक बल्लेबाज का End पकड़कर रहना, ऐसी विकेट पर शतक बनाना काबिले तारीफ है। वहीं शमी ने खुद के लिए कहा कि- चोट से पहले लय अच्छी थी और अभी भी लय अच्छी है, 14 महीने की प्रैक्टिस बाद यहां आया है और उसका नतीजा मिला है। आखिर में शमी ने बोला कि- साथी खिलाड़ियों की टूर्नामेंट में ये ही लय जारी रहे और हमारी टीम के लिए प्रदर्शन करते रहे।
Shami और Shubman Gill का खास वीडियो
फिर शुरू हुआ मेडल देने का ये खेल
हर्षित राणा ने भी दिया आलोचना करने वालों को जवाब
*बांग्लादेश के खिलाफ अर्शदीप की जगह मिला था हर्षित राणा को मौका।
*राणा को टीम में देख फैन्स नहीं थे खुश, गेंदबाज की आलोचना कर रहे थे।
*लेकिन हर्षित राणा ने आलोचना करने वालो को अपने प्रदर्शन से दिया जवाब।
*इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए लिए 3 विकेट।