धोनी को लगी ना जाने किसकी नजर, सही से चल भी नहीं पा रहे हैं अब माही - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी को लगी ना जाने किसकी नजर, सही से चल भी नहीं पा रहे हैं अब माही

सोशल मीडिया पर सामने आया धोनी का एक नया वीडियो।

Dhoni (Pic Source-Twitter)
Dhoni (Pic Source-Twitter)

कुछ दिनों पहले धोनी उत्तराखंड घूमने गए थे, इस दौरान वो अपने पैतृक गांव भी गए थे। जहां से माही के काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस दौरान माही वहां के लोगों से भी मिले, उनके घर खाना खाया और चाय भी पी थी। इस बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जो फैन्स को एक नई टेंशन दे गया है।

आखिरी बार धोनी कब नजर आए थे क्रिकेट के मैदान पर?

धोनी की कप्तानी वाली CSK टीम ने इस साल IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां इस टीम ने फाइनल मुकाबले में गुजरात को हराते हुए खिताब अपने नाम किया था। बस इसी दौरान धोनी आखिरी बार मैदान पर नजर आए थे, उसके बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी और साफ कर दिया था कि वो अगर फिट होते तो ही IPL 2024 खेलेंगे।

अरे! धोनी सही से चल भी नहीं पा रहे हैं

*सोशल मीडिया पर सामने आया धोनी का एक नया वीडियो।
*नए वीडियो में माही सीढ़ियां उतरते हुए आ रहे हैं नजर।
*लेकिन इस दौरान वो अपने एक ही पैर के सहारे उतरे सीढ़ियां।
*दूसरे पैर में दिखी तकलीफ, कुछ महीने पहले हुआ है घुटने का ऑपरेशन।

धोनी का ये वीडियो आया है सामने

https://twitter.com/FarziCricketer/status/1726906381335404979?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1726906381335404979%7Ctwgr%5E97866a046a92820b08ae58c3fa3a6d13a7bbe051%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fms-dhoni-hobbles-while-walking-down-stairs-video-goes-viral%2F

साक्षी ने भी फैन्स के साथ शेयर किया खास पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

रोहित में फैन्स देख रहे थे माही की झलक

टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जीता था, उस समय भारतीय टीम की कप्तानी धोनी कर रहे थे। वहीं लंबे समय बाद टीम इंडिया इस साल वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी, जिसके बाद फैन्स को उम्मीद थी की रोहित भी माही की तरह वर्ल्ड कप जीत लेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, 19 तारीख को भारतीय टीम के साथ-साथ करोड़ों फैन्स के दिल टूट गए और ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को हरा दिया। जिसके बाद टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं कर पाई और ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?