IND vs AUS 2023: सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अपने खिलाड़ियों से की खास मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2023: सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अपने खिलाड़ियों से की खास मांग

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे।

Suryakumar Yadav. (Image Source: BCCI)
Suryakumar Yadav. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम आज 23 नवंबर से पांच मैचों की T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है। इस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे।

आपको बता दें, टीम इंडिया हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार के बाद घरेलू T20I सीरीज में कंगारूओं का सामना करने मैदान में उतरेगी।

आप “निःस्वार्थ” और “निडर” क्रिकेट खेलें: सूर्यकुमार यादव

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर को विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले T20I मैच से पहले, भारत के स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा वह चाहते हैं कि उनकी टीम इस सीरीज के दौरान “निःस्वार्थ” और “निडर” क्रिकेट खेलें।

यहां पढ़िए: IND vs AUS, 1st T20I Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि सभी भारतीय खिलाड़ियों की नजरें आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 पर टिकी हैं और वे हर मैच को बेहद महत्वपूर्ण मानकर खेलेंगे। सूर्यकुमार ने ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खिलाने के संकेत दिए।

सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा: मैं आज अपनी टीम से मिला। मैंने उनसे कहा कि जब आप मैदान पर जाएं तो निस्वार्थ रहें। मैं एक ऐसा प्लेयर हूं जो व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचता। मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि टीम को पहले रखें। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, हम जो भी मैच खेलने जा रहे हैं, वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैं चाहता हूं कि हम निडर रहें। ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए हम उसके साथ आगे बढ़ना चाहेंगे। वह सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।”

यहां देखिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?