फैन्स के गुस्से का सामना कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव, खास खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर किया बचाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान।
अद्यतन - Nov 22, 2023 3:30 pm

सूर्यकुमार यादव से फैन्स को वर्ल्ड कप 2023 में काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये खिलाड़ी उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। वहीं टीम इंडिया जैसे ही वर्ल्ड कप 2023 हारी, वैसे ही इन फैन्स का गुस्सा SKY के प्रदर्शन पर फूट पड़ा। इस बीच सूर्यकुमार को टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला है और टीम के स्पिन गेंदबाज ने उनका बचाव भी किया है।
वर्ल्ड कप में कैसा रहा सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन?
वर्ल्ड कप 2023 के शुरूआती मैचों में सूर्यकुमार यादव को यादव को मौके नहीं मिले थे, लेकिन फिर उनकी अंतिम 11 में एंट्री हुई। जिसके बाद वो फाइनल मैच तक लगातार खेले, लेकिन SKY एक भी मौके को नहीं भुना पाए। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम से वर्ल्ड कप 2023 में कुल 7 मैच खेले थे, जिसमें वो सिर्फ 106 रन ही बनाए पाए। इस दौरान शतक तो दूर की बात है, वो अर्धशतक तक नहीं लगा पाए।
सूर्यकुमार यादव का किसी ने तो बचाव किया
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान।
*SKY को टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर देख खुश नहीं हैं फैन्स।
*इस बीच स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने एक इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*इंस्टा स्टोरी के जरिए अश्विन ने SKY को कप्तान बनने पर दी बधाई।
आर अश्विन ने ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है सूर्यकुमार यादव के लिए
![]()
टी20 सीरीज के लिए ये होगी टीम इंडिया
साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां हुई शुरू
अगले साल यानी की 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसे लेकर टीम इंडिया ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए जो भारतीय टीम चुनी गई है, वो युवा खिलाड़ियों से लबरेज है। ऐसे में सेलेक्टर्स ने साफ कर दिया है कि, वो 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में युवा खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे। रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, जायसवाल जैसे खिलाड़ियों का IPL शानदार रहा है और ये सभी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं।