टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से लेकर होटल तक, सिर्फ और सिर्फ रिंकू सिंह के नाम का शोर था - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से लेकर होटल तक, सिर्फ और सिर्फ रिंकू सिंह के नाम का शोर था

रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

Rinku Singh (Image Credit-Instagram)
Rinku Singh (Image Credit-Instagram)

IPL में अपना नाम कमाने के बाद रिंकू सिंह अब टीम इंडिया में भी धमाल मचा रहे हैं, जहां भारतीय टीम की तरफ से टी20 प्रारूप में इस खिलाड़ी को लगातार मौके मिल रहे हैं और रिंकू हर मौके पर खुद को साबित कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच में भी देखने को मिला, जिसके बाद हर कोई इस बल्लेबाज का मुरीद हो गया।

KKR टीम ने बदल दी रिंकू सिंह की लाइफ

जी हां, खुद रिंकू सिंह हर बार बोलते है कि KKR टीम ने उनकी लाइफ को बदला, काफी परेशानी और गरीबी का सामना करते हुए रिंकू टीम इंडिया तक पहुंचे हैं। साथ ही काफी लंबे समय से ये खिलाड़ी KKR टीम के साथ में हैं और इस टीम ने धाकड़ बल्लेबाज पर हमेशा भरोसा जताया है। इस साल IPL में रिंकू ने 5 गेंदों पर लगातार 5 जड़कर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की थी।

ये रिंकू सिंह का जलवा है बॉस

*रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
*जीत के बाद टीम के सोशल मीडियाा पर वीडियो हुआ पोस्ट।
*ड्रेसिंग रूम में हर कोई रिंकू को दे रहा था गले गलकर बधाई।
*तो होटल में भी इस बल्लेबाज ने SKY के साथ मिलकर काटा केक।

जीत के बाद हर जगह रिंकू सिंह का नाम था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कप्तान का भी बोला बल्ला

दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी कप्तानी का डेब्यू जीत के साथ किया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मैच जीतने में SKY का भी बहुत बड़ा हाथ। जहां सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की करते हुए 80 रन ठोके थे, इस दौरान उनको ईशान किशन का भी पूरा साथ मिला। फिर आखिर में रिंकू ने आकर टीम का काम आसान कर दिया था, जिसके बाद टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है और अगला मैच 26 तारीख को खेला जाएगा। ये सीरीज कुल 5 मैचों की सीरीज रहने वाली है।

SKY का ये पोस्ट था युवा बल्लेबाज के लिए

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?