अपने पिता के जन्मदिन पर अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर को साझा कर लिखा शानदार संदेश
अक्षर पटेल अपने हर मैच से पहले अपने माता-पिता को कॉल करके उनका आशीर्वाद जरूर लेते हैं।
अद्यतन - नवम्बर 27, 2023 4:06 अपराह्न

आज यानी 27 नवंबर को भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के पिता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षर पटेल के पिता राजेश पटेल का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन को लेकर भारतीय ऑलराउंडर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास संदेश लिखा है।
अक्षर पटेल ने अपने पिता के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और इसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा कि, ‘पूरी दुनिया के लिए आप एक पिता है लेकिन हमारे परिवार के लिए आप पूरी दुनिया है। हैप्पी बर्थडे पिताजी।’
अक्षर पटेल अपने पिता को बहुत मानते हैं और उनके क्रिकेटिंग करियर में राजेश पटेल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अक्षर पटेल अपने हर मैच से पहले अपने माता-पिता को कॉल करके उनका आशीर्वाद जरूर लेते हैं।
यह रहा अक्षर पटेल का पोस्ट
बता दें, इस समय भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबले की टी-20 सीरीज खेल रहा है। टीम ने अभी तक दो मुकाबलों में दोनों में जीत दर्ज की है। 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। अक्षर पटेल ने दूसरे टी-20 मैच में भारत की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया।
पहले टी-20 के बाद की जाए तो अक्षर पटेल ने चार ओवर में 32 रन दिए थे। अक्षर पटेल यही चाहेंगे कि आने वाले मुकाबलों में वो सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 28 नवंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
अब देखना यह है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है? अक्षर पटेल भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। पहले टी-20 में अक्षर पटेल बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे लेकिन अब बचे हुए मैच में वो बल्लेबाजी से भी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।