BBL 2023-24: एडिलेड स्ट्राइकर्स में चोटिल Rashid Khan को रिप्लेस करेंगे David Payne - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2023-24: एडिलेड स्ट्राइकर्स में चोटिल Rashid Khan को रिप्लेस करेंगे David Payne

बिग बैश लीग के पिछले सीजन में डेविड ने पर्थ स्काॅचर्स के लिए 6 मैचों में 10 विकेट हासिल किए थे। 

Rashid Khan and David Payne (Image Credit- Twitter X)
Rashid Khan and David Payne (Image Credit- Twitter X)

बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) ने चोटिल राशिद खान (Rashid Khan) की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पायन (David Payne) को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ शामिल किया है।

गौरतलब है कि राशिद खान ने हल्की इंजरी और पीठ में सर्जरी के कारण बिग बैश लीग के आगामी सीजन से अपना नाम वापिस ले लिया था। तो वहीं राशिद के टूर्नामेंट से नाम वापिस लेने के बाद इंग्लिश गेंदबाज के लिए बिग बैश लीग के दरवाजे खुल गए, तो वहीं डेविड को एडिलेड फ्रेंचाइजी ने राशिद की जगह टीम में शामिल किया है।

तो वहीं आगामी सीजन के दौरान राशिद की अनुपस्थिति में एडिलेड स्ट्राइकर्स की स्पिन गेंदबाजी की कमान स्पिनर कैमरन बाॅयस और ऑलराउंडर मैथ्यू शाॅर्ट व डी’आर्सी शाॅर्ट के हाथों में होगी। साथ ही बता दें कि एडिलेड स्ट्राइकर्स की तेज गेंदबाजी यूनिट कमाल की है तो उन्हें शायद ही स्पिन गेंदबाजी पर निर्भर रहना पड़े।

एडिलेड स्ट्राइकर्स के हेड कोच का बड़ा बयान आया सामने

तो वहीं डेविड पायन के फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद टीम के हेड कोच जेसन गिलिप्सी (Jason Gillespie) का बड़ा बयान सामने आया है। जेसन ने cricket.com.au के अनुसार कहा- हम आगामी सीजन के लिए डेविड पायन को अपनी टीम में शामिल करने काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं।

वह खेल के टाॅप लेवल के एक शानदार खिलाड़ी है। उनके आने से टीम में काफी अनुभव आ रहा है। खेल में उनका विकेट लेने का कौशल, मैदान पर उनका एटीट्यूड, हमारी टीम के लिए शानदार होगा।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: जाने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम व पिच रिपोर्ट?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?