नवंबर 29- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Nov 29, 2023 9:22 am

1. IND vs AUS 3rd T20I: गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ा मैक्सवेल का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर दर्ज की 5 विकेट से रोमांचक जीत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज 28 नवंबर, मंगलवार को गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज में अभी भी जीवित है। मुकाबले में भारत से मिले 223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत होती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. ‘MBA की डिग्री ली और फिर घर….’- मुंबई इंडियंस में Hardik Pandya की वापसी को लेकर अश्विन ने ली चुटकी
सोमवार (27 नवंबर) को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई इंडियंस में वापसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। हार्दिक पांड्या का वापस से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इस पर रविचंद्रन अश्विन ने चुटकी लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रूपए में ट्रेड किया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. “मेरे बेस्ट कप्तान….”- ये बयान बोलकर हसन अली ने शायद अब खुद का करियर ही खत्म कर लिया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने हाल ही में अपने फेवरेट कप्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने जिस कप्तान को बेस्ट बताया है उसका नाम सुनकर शायद फैंस भी कुछ देर के लिए चौंक जाएंगे। अली ने बताया कि ने बताया कि अभी तक जिन भी कप्तानों के नेतृत्व में उन्होंने खेला है, उनमें उनका फेवरिट कप्तान कौन रहा है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. IPL 2024: “कम से कम ₹12 या ₹13 करोड़ की बोली लगने वाली है”- शाहरुख खान को लेकर बोले RR के स्पिनर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण से पहले हाल ही में एक बड़ी अपडेट सामने आई। राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आगामी आईपीएल 2024 मिनी-नीलामी में शाहरुख खान कई फ्रेंचाइजी के रडार पर होंगे और उनके लिए बड़ी बोली लगेगी। अश्विन का मानना है कि अंबाती रायडू और हार्दिक पंड्या के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) शाहरुख को अपनी टीम में शामिल करने को देखेगी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. IND vs AUS 2023: ‘वर्ल्ड कप 2023 जीतने के बाद थक गए हैं कंगारू’: पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर आलोचना की
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) की मानसिकता की आलोचना की और पूछा कि क्या वे सच में भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज का कोई भी मैच जीतना चाहते हैं। आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने के बाद थोड़ा भावनात्मक रूप से थके हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि वे युवा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले दो मैच पहले ही हार चुके हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. 3 बड़ी बातें जिनका IPL 2024 के दौरान Shubman Gill को ध्यान रखना होगा
आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइंटस से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया है। तो वहीं हार्दिक के टीम से जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने 24 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम की कमान सौंपी है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. “यूनिवर्स बॉस सिर्फ एक है और हमेशा एक ही रहेगा”: सूर्यकुमार यादव को लेकर बोले क्रिस गेल
फैंस के बीच टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के शानदार प्रदर्शन के खूब चर्चे हैं, तो वहीं कुछ लोग गेंद को चारों ओर से हिट करने की उनकी क्षमता के लिए उनकी तुलना एबी डिविलियर्स से करते हैं, तो कुछ उन्हें परिस्थितियों और विभिन्न गेंदबाजी आक्रमणों के खिलाफ रन बनाने के लिए “न्यू यूनिवर्स बॉस” भी कहते हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. बैट पर फिलिस्तीनी झंडा लगाने वाला Azam Khan पर पाकिस्तान ने ठोका था जुर्माना, बोर्ड ने अब ले लिया यू-टर्न
पाकिस्तानी खिलाड़ी आजम खान हाल ही में नेशनल टी-20 कप घरेलू टूर्नामेंट के दौरान एक बड़ी गलती कर बैठे थे। आजम खान जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे थे तो उनके बल्ले में फिलिस्तीन के झंडे का स्टीकर लगा हुआ था। आजम खान ने उस स्टीकर को हटाने से इनकार कर दिया था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. अफ्रीका क्वालिफायर्स से नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए किया क्वालीफाई
नामीबिया ने 28 नवंबर को जारी क्वालीफायर टूर्नामेंट में तंजानिया को 58 रनों से हराकर वेस्टइंडीज और यूएसए में अगले साल होने वाले आगामी आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नामीबिया ने क्वालीफायर टूर्नामेंट में अपने पांच मैचों में सभी में जीत दर्ज कर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. IPL 2024: मुझे लगता है कि Andre Russell और Sunil Narine को टीम में बनाए रखने में गंभीर की अहम भूमिका रही है: टॉम मूडी
आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 26 नवंबर को अपने द्वारा रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। तो वहीं इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अपने द्वारा रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। KKR द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पिछले सीजन में औसत प्रदर्शन करने वाली कैरेबियाई जोड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) और सुनील नारायण (Sunil Narine) का है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)