वनडे वर्ल्ड कप 2023: टीम रेटिंग उनके इस टूर्नामेंट के गेंदबाजी के प्रदर्शन को देखते हुए - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023: टीम रेटिंग उनके इस टूर्नामेंट के गेंदबाजी के प्रदर्शन को देखते हुए

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया और इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया।

India vs Australia (Image Credit- Twitter X)
India vs Australia (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया और इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है लेकिन इसके बावजूद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आज हम आपको बताते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सभी टीमों की रेटिंग उनके गेंदबाजी प्रदर्शन को देखते हुए।

10- नीदरलैंड- 4/10

Netherlands Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Netherlands Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में नीदरलैंड सबसे निचले स्थान पर रही। उन्होंने 9 मुकाबलों में सिर्फ दो में जीत दर्ज की जबकि 7 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को जबरदस्त मात दी।

हालांकि एक बात यह भी थी कि टीम के गेंदबाज इन दो मैच के अलावा किसी भी मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया।

Page 1 / 10
Next

close whatsapp