पाकिस्तान टीम में बैठा हुआ है ऑस्ट्रेलिया का डर, नेट्स में कड़ी मेहनत करने में जुटी मेहमान टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान टीम में बैठा हुआ है ऑस्ट्रेलिया का डर, नेट्स में कड़ी मेहनत करने में जुटी मेहमान टीम

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी 3 टेस्ट मैचों की सीरीज।

PAK Team (Image Credit- Instagram)
PAK Team (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची पाकिस्तान टीम खबरों में थी, जिसका कारण था खिलाड़ियों का खुद सामान उठाना और इसका वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। जिसे लेकर शाहीन ने सफाई भी दी थी, वहीं अब ये टीम इस सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर चुकी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टीम को कड़ी चुनौती मिलेगी।

पाकिस्तान टीम का Support Staff है खबरों में

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले पाकिस्तान टीम को पूरा नया कोचिंग स्टाफ मिला है, जिसमें टीम के कुछ पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है। दूसरी ओर इस टीम के साथ पूरा का पूरा 17 लोगों का Support Staff, ये बात ही अब तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। अब देखना होगा की टीम का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहता है।

नेट्स जैसा खेल पाकिस्तान का मैदान पर भी दिखेगा?

*पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी 3 टेस्ट मैचों की सीरीज।
*इसी कड़ी में पाक टीम जुड़ी है नेट्स में कड़ा अभ्यास करने में।
*PCB ने सोशल मीडिया पर अभ्यास का वीडियो किया है पोस्ट।
*14 तारीख को खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच पहला मैच।

पाकिस्तान टीम का अभ्यास वाला वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

पूरी टीम पहुंची थी एक स्पेशल जगह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

बाबर आजम का क्रेज अलग है

वहीं अब लंबे समय बाद बाबर आजम बतौर खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे, साथ ही अब बाबर काफी टेंशन फ्री भी नजर आते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी इस खिलाड़ी का क्रेज देखने को मिला है, जहां हाल ही में अभ्यास सत्र के दौरान कुछ फैन्स बाबर का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे थे। इस साल हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जिसके बाद बाबर ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी को छोड़ दिया था। ऐसे में फिर शान मसूद को टेस्ट का कप्तान बनाया गया था, तो शाहीन टी20 के कप्तान बने हैं। वनडे क्रिकेट में टीम का कप्तान कौन होगा, इसका अभी ऐलान नहीं किया है चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज ने।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?