On This Day in 2019: Virat Kohli ने आज के ही दिन मैदान पर नोटबुक में लिखा था केसरिक विलियम्स का नाम, पढ़ें पूरी खबर
इस घटना के बाद पहली 20 गेंदों में 20 रन बनाने वाले कोहली ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया था।
अद्यतन - दिसम्बर 6, 2023 8:04 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज के ही दिन साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटनरेशनल में खेले गए पहले टी20 मैच में एक कमाल की पारी खेली थी। तो वहीं इस मैच में कोहली और कैरेबबियाई गेंदबाज केसरिक विलियम्स के बीच हुई नोंकझोंक के बाद जो हुआ वह एक ऐतिहासिक घटना बन गया।
तो वहीं आपको इसके बारे में और विस्तार से बताएं, तो वेस्टइंडीज से मिले 208 रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली चौथे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे, जब 30 रनों के कुल स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा था।
कोहली शुरू में बल्लेबाजी करने में सहज नजर नहीं आए और उन्होंने पहली 20 गेंदों पर 20 रन बनाए। तो वहीं उनकी पारी को तेजी तब मिली जब उन्होंने 12वें ओवर में जेसन होल्डर द्वारा फेंकी दो गेंदों पर लगातार छक्का और चौका लगाया।
तो वहीं इसके बाद अगले ओवर में गेंदबाजी करने आए केसरिक विलियम्स जिन्होंने इस ओवर में लेग साइड पर फेंकी गेंद को वाइड दिए जाने के बाद कोहली को घूरना शुरू कर दिया, लेकिन कोहली ने विलियम्स को वापिस अपनी गेंदबाजी शुरू करने का इशारा किया।
मैच में कोहली ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक होल्डर की एक गेंद पर शानदार चौका लगाकर पूरा किया। तो वहीं जब अगले ओवर में विलियम्स दोबारा गेंदबाजी करने आए जिन्होंने अपने पिछले ओवर में कोहली को आंख दिखाई थी, उनकी एक गेंद पर कोहली फ्लिक शाॅट के जरिए छक्के के लिए भेज देते हैं। इसके बाद कोहली को विलियम्स के नोटबुक एक्शन को करते हुए गया, जो वे अक्सर विकेट लेने के बाद करते थे।
देखें इस घटना की वायरल वीडियो
India crush Windies.
Was always a writing on the wall.#ViratKohli #KingKohli #INDvWI pic.twitter.com/Q7v1Vh03Tw
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) December 6, 2019
तो वहीं कोहली की क्लास के सामने कैरेबियाई गेंदबाज बेबस नजर आया, और केसरिक ने अपने इस ओवर में 25 रन खर्चे। मैच में कोहली 50 गेंदों में 94* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिला कर ही लौटे।