Sydney Sixers vs Melbourne Renegades, 2nd मुकाबला आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा SS vs MR के बीच का मैच?

BBL 2023-24: मैच-2, सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

8 दिसंबर को बिग बैश लीग 2023-24 सीजन का दूसरा मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

Sydney Sixers (Pic Source-Twitter)
Sydney Sixers (Pic Source-Twitter)

8 दिसंबर को बिग बैश लीग 2023-24 सीजन का दूसरा मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर पिछले मुकाबले में रेनेगेड्स ने सिक्सर्स को 149 रन पर रोक दिया था लेकिन वो खुद 115 रन पर ऑलआउट हो गए थे।

उस मैच में सिडनी सिक्सर्स की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। इस साल सिडनी सिक्सर्स ने अपने गेंदबाजी डिपार्टमेंट में काफी बदलाव किए हैं और कुछ खिलाड़ियों को रिलीज भी कर दिया है। हालांकि टीम पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

मेलबर्न रेनेगेड्स की बात की जाए तो उनके टीम में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इस फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल को भी अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड रिपोर्ट और परिस्थिति:

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और यह मैच हाई स्कोरिंग हो सकता है। बिग बैश लीग के मैच की बात की जाए तो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहली पारी का औसत स्कोर 157 है। स्पिनर्स को यहां बाद में मदद मिल सकती है।

सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स हेड टू हेड

अभी तक दोनों टीमों के बीच 17 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें सिडनी सिक्सर्स ने 7 में जीत दर्ज की है जबकि मेलबॉर्न रेनेगेड्स ने 10 मैच अपने नाम किए है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

सिडनी सिक्सर्स:

कर्टिस पैटरसन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जेम्स विंस, मोइजेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, टॉम करन, हेडन केर, सीन एबॉट, बेन द्वारशुइस, जैक्सन बर्ड, टॉड मर्फी

मेलबर्न रेनेगेड्स

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), निक मैडिनसन (कप्तान), आरोन फिंच, शॉन मार्श, जोनाथन वेल्स, विल सदरलैंड, जो क्लार्क, केन रिचर्डसन, पीटर सिडल, एडम ज़म्पा और मुजीब उर रहमान।

इस मुकाबले में संभावित सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: जोश फिलिप

जोश फिलिप का रिकॉर्ड बिग बैश लीग सीजन में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भी उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और इस मैच में भी वो बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: एडम ज़म्पा

एडम जम्पा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक है। वो मुकाबले के किसी भी समय काफी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

इस मुकाबले की भविष्यवाणी: मेलबर्न रेनेगेड्स जीतेगा मुकाबला

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?