आईपीएल के लिए Glenn Maxwell में नजर आई गजब की दीवानगी, सामने आया ऑस्ट्रेलियाई स्टार का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल के लिए Glenn Maxwell में नजर आई गजब की दीवानगी, सामने आया ऑस्ट्रेलियाई स्टार का बड़ा बयान

ग्लेन मैक्सवेल BBL 2023-24 में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Glenn Maxwell. (Photo Source: IPL/BCCI)
Glenn Maxwell. (Photo Source: IPL/BCCI)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा है कि जब तक वह चलने-फिरने में सक्षम हैं, तब तक वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना जारी रखेंगे।

आपको बता दें, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आगामी आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए एक्शन में नजर आएंगे, जिसकी नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने हालिया आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

मैं तब तक आईपीएल खेलता रहूंगा जब तक मैं चलने फिरने में सक्षम हूं; Glenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जल्द बिग बैश लीग (BBL) 2023-24 में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 7 दिसंबर से हो रही है। मेलबर्न स्टार्स BBL 2023-24 में अपना अभियान ब्रिसबेन हीट के खिलाफ गाबा में कल शुरू करेगा।

यहां पढ़िए: “यह एक बेहद बेहूदा सवाल है”: वीरेंद्र सहवाग के साथ ट्रैविस हेड की तुलना पर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर

ESPNCricinfo के अनुसार, ग्लेन मैक्सवेल ने मेलबर्न एयरपोर्ट पर कहा, “आईपीएल आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो मैं खेलूंगा और मैं इस लीग में तब तक खेलना जारी रखूंगा, जब तक मैं पूरी तरह से चल नहीं पाता हूं। मेरे करियर में आईपीएल ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और इसमें खेलकर कई लोगों से मेरी मुलाकात हुई है। आईपीएल में अलग-अलग कोचों ने मेरे खेल को सही किया है और जिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ मैं खेला हूं, इससे मेरे खेल में भी सुधार हुआ है।”

आईपीएल में और अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को एक्शन में देखना चाहते हैं Glenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल ने आगे कहा, “आप दो महीने तक एबी डी विलियर्स और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ खेलते हैं और उनसे कई चीजें सीखते हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए यह अनुभव कितना शानदार हो सकता है, यह सभी को पता है।

मुझे उम्मीद है कि हमारे कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में भाग ले पाएंगे और वेस्टइंडीज जैसी परिस्थितियों में खेल की बारीकियों को सीख सकेंगे, जहां पिच थोड़ी सुखी है और स्पिन करेगी, जो हमें आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में मदद करेगा।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?