एक टूर्नामेंट ने बदल दिया मोहम्मद शमी का जीवन, हजारों फैन्स मिलने आते हैं अब गेंदबाज से
सोशल मीडिया पर शमी ने एक वीडियो किया है पोस्ट।
अद्यतन - दिसम्बर 7, 2023 4:57 अपराह्न

हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा था, एक तरफ कोहली रनों की बारिश कर थे। तो दूसरी ओर शमी विकेटों की झड़ी लगा रहे थे, वहीं टूर्नामेंट खत्म हुए कई दिन हो चुके हैं लेकिन इस तेज गेंदबाज का क्रेज हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है।
मोहम्मद शमी से जुड़ी बड़ी खबर आई है सामने
कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां टी20 और वनडे टीम में मोहम्मद शमी का नाम नहीं था। सिर्फ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में ही शमी का नाम है, दूसरी ओर शमी इस वक्त चोटिल है। ऐसे में अगर वो टेस्ट सीरीज तक फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह टेस्ट टीम में किसी और गेंदबाज को शामिल किया जाएगा। साथ ही इस सीरीज के जरिए रोहित बतौर कप्तान टीम में वापसी करेंगे।
फैन्स हुए जब मोहम्मद शमी को देखने के लिए पागल
*सोशल मीडिया पर शमी ने एक वीडियो किया है पोस्ट।
*वीडियो में तेज गेंदबाज का देखने को मिला है कमाल का क्रेज।
*एक कार्यक्रम में पहुंचे मोहम्मद शमी को देखने पहुंचे थे हजारों लोग।
*इस दौरान पुलिस ने काफी मुश्किल से किया था भीड़ को काबू।
मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया है शेयर
हाल ही में फैन्स के साथ वाली ये तस्वीर भी की थी पोस्ट
फाइनल में टूट गया था फैन्स का दिल
दूसरी ओर वर्ल्ड कप फाइनल में फैन्स सहित टीम इंडिया के फैन्स का दिल बुरी तरह टूट गया था, जहां खिताबी जंग में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। पूरे टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतने वाली टीम इंडिया फाइनल में फेल हो गई थी और ऑस्ट्रेलिया के हाथों बुरी तरह हार गई थी। जिसके बाद भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था, साथ ही कप्तान रोहित और सिराज सहित टीम के बाकी खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लग गए थे।