रियान पराग को लगा नया शौक, निकल पड़े हैं विराट कोहली की कॉपी करने  - क्रिकट्रैकर हिंदी

रियान पराग को लगा नया शौक, निकल पड़े हैं विराट कोहली की कॉपी करने 

रियान पराग सोशल मीडिया पर लगातार कुछ तस्वीरें कर रहे हैं पोस्ट।

Riyan Parag And Virat (Image Credit- Instagram)
Riyan Parag And Virat (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज रियान पराग ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर Troll होते हैं। जिसे लेकर ये खिलाड़ी दुख भी जता चुके हैं, लेकिन फैन्स इस बल्लेबाज को फिर भी सोशल मीडिया पर खूब परेशान करते हैं। वहीं शायद अब रियान को इन बातों का फर्क पड़ना बंद हो गया है, साथ ही ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करता है और अब पराग विराट को भी कॉपी करने में लगे हैं इन दिनों। जिससे जुड़ी एक चीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

घरेलू क्रिकेट में चलाया बल्ला, फिर भी नहीं हुआ चयन

दूसरी ओर कुछ दिनों पहले सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी खेली गई थी, जिसमें पराग के बल्ले का जलवा देखने को मिला था। इस घरेलू टी20 ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने 10 मैचों में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए 510 रन बनाए थे, साथ ही इस दौरान पराग ने कुल 7 अर्धशतक ठोके थे। लेकिन उसके बाद भी रियान का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं हुआ था।

ये रियान पराग का टैटू तो देखा-देखा सा लग रहा है

*रियान पराग सोशल मीडिया पर लगातार कुछ तस्वीरें कर रहे हैं पोस्ट।
*जहां इन तस्वीरों में रियान का नया बॉडी टैटू आ रहा है नजर।
*विराट कोहली जैसा ही टैटू पराग ने अपने हाथ पर बनवाया है।
*साथ ही पराग के टैटू की डिजाइन भी विराट के टैटू जैसी है।

टैटू बनवाते हुए पराग की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riyan💫 (@riyanhparag)

कुछ ऐसा लग रहा है इस खिलाड़ी का टैटू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riyan💫 (@riyanhparag)

राजस्थान टीम ने नहीं छोड़ा साथ

IPL में काफी सालों से रियान राजस्थान टीम का हिस्सा हैं, लेकिन हर सीजन में ये बल्लेबाज टीम और फैन्स को निराश करता है। इस साल भी पराग IPL में सुपर फ्लॉप रहे थे, लेकिन फिर भी RR टीम को इस खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है। जहां राजस्थान टीम ने फिर से रियान पराग को रिटेन कर लिया है और IPL 2024 में टीम को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें रहने वाली है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?