‘वे बिना पॉलिश किए हुए हीरों को खोज निकालेंगे’- भारत के पूर्व कोच WV रमन ने WPL 2024 ऑक्शन से पहले MI की रणनीतियों का किया खुलासा
मुंबई इंडियंस के पर्स में 2.10 करोड़ रुपये बचे हैं।
अद्यतन - Dec 9, 2023 5:02 pm

भारत के पूर्व मुख्य कोच WV रमन को उम्मीद है कि WPL की गत चैंपियन मुंबई इंडियंस आगामी 9 दिसंबर को होने वाली ऑक्शन में कुछ नए और अनुभवहीन खिलाड़ियों को खरीदेगी। आपको बता दें कि, उन्होंने पिछली नीलामी में सायका इशाक को साइन किया था। जो उनकी सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक बनकर सामने आई। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने 10 मैचों में 15 विकेट लिए और उसी के कारण, स्पिनर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
रमन को उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करेगी इसलिए वे कम से कम 3-4 युवाओं को ख़रीद चाहेंगे। उन्होंने कहा कि एमआई उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के लिए उनके कौशल को निखारने की कोशिश करेगा। पुरुषों की तरह, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम भी अपने शेष 2.10 करोड़ रुपये के बजट से एक मजबूत भारतीय कोर टीम बनाने का लक्ष्य रखेगी।
वो ऐसे प्लेयर्स को खोजेंगे जो आने वाले 3-4 साल तक टीम के लिए खेल सकें
WV रमन ने कहा कि, “वे इस WPL नीलामी को निवेश के लिए एक मंच के रूप में उपयोग करेंगे। वे हमेशा की तरह बिना तराशे और बिना पॉलिश किए हीरे खोज निकालेंगे। मुझे यकीन है कि वे भविष्य के लिए तीन खिलाड़ियों को चुनेंगे। वे अपने कौशल का विकास करेंगे ताकि आने वाले वर्षों में वे उनके लिए खेल सकें।
मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस इस नीलामी में बिल्कुल यही करने जा रही है। वे युवा भारतीय खिलाड़ियों की तलाश करेंगे क्योंकि वे जानते हैं कि टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको अपनी टीम में एक मजबूत भारतीय प्लेयर्स की आवश्यकता है।”
पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने माना कि फ्रेंचाइजी इस समय एक लेग स्पिनर और एक विस्फोटक बल्लेबाजी ऑलराउंडर की तलाश में है। उन्होंने कहा कि, टीम का केंद्र वही रहेगा लेकिन फ्रेंचाइजी को ऐसे खिलाड़ियों की भी जरूरत है जो विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल ढल सकें, खासकर जब टूर्नामेंट कई शहरों में आयोजित किया जा सकता है।
यह भी पढ़े :वर्ल्ड कप में भारत की हार पर नरेंद्र मोदी को लेकर Gautam Gambhir ने दिया बड़ा बयान