ये तो तूफान आने से पहले की शांति है, CSK बनाम MI के महामुकाबले से पहले ये क्या हुआ? - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये तो तूफान आने से पहले की शांति है, CSK बनाम MI के महामुकाबले से पहले ये क्या हुआ?

शाम 7:30 बजे से शुरू होगा CSK और MI के बीच महामुकाबला, वानखेड़े में होगा मैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL 2024 में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे, पहले मैच में LSG के खिलाफ KKR खेलने उतरेगी। तो दूसरे मैच में CSK के सामने MI टीम की चुनौती होगी, ऐसे में ज्यादातर फैन्स को इसी मैच का इंतजार है। वहीं इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मुलाकात की है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

दोनों टीमों के प्रदर्शन में इस समय ज्यादा अंतर नहीं है

जी हां, IPL 2024 में MI और CSK के प्रदर्शन में ज्यादा अंतर नहीं है, दोनों ही टीमों ने अभी तक मिला-जुला प्रदर्शन किया है। जहां ये दोनों टीमें नए कप्तान के अंडर खेल रही है, साथ ही स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है। चेन्नई टीम ने एक तरफ 5 मैच खेले है, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। तो दूसरी ओर मुंबई टीम 5 में से सिर्फ 2 मैच जीती है और 3 मैच में हारी है, MI ने दोनों मुकाबले अपने घर यानी की वानखेड़े मैदान पर जीते हैं और आज भी इसी मैदान पर मुकाबला होने जा रहा है।

MI और CSK के खिलाड़ियों में बड़ी पक्की दोस्ती है

*शाम 7:30 बजे से शुरू होगा CSK और MI टीम के बीच महामुकाबला, वानखेड़े में होगा मैच।
*इस महामुकाबले से पहले चेन्नई टीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट।
*वीडियो में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलते हुए आ रहे थे नजर।
*इस दौरान कई खिलाड़ियों की दिखी दोस्ती, काफी पुरानी है दोनों टीमों की खास जंग।

चेन्नई टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ स्पेशल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

महामुकाबले से पहले कप्तान हार्दिक का बयान सुनते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

MI vs CSK मैच की ये हो सकती है संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल

चेन्नई सुपर किंग्स

रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, महिश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान

close whatsapp