डांसर विराट कोहली से तो मिल लीजिए आप लोग
टी-20 वर्ल्ड कप में विराट का दिखा डांसर अवतार।
अद्यतन - Nov 5, 2021 2:30 pm

क्रिकेट का मैदान हो या उससे बाहर, आप सभी ने कप्तान विराट कोहली का अलग-अलग रूप जरूर देखा होगा। कभी शांत तो कभी गुस्सा, कुछ ऐसा ही अंदाज कप्तान कोहली का देखने को मिलता है। लेकिन इस बार विराट के जिस रूप के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो आपको साल 2016 के विराट की याद जरूर दिला देगा। वहीं, कप्तान का इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो चुका है।
जब मैदान पर ही डांसर बन गए विराट कोहली
इस वक्त हर जगह कप्तान कोहली फैन्स के निशाने पर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हरा दिया और उसके बाद से विराट पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। लेकिन आज का दिन विराट के लिए खास है और वो आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, साथ ही टीम इंडिया आज टी-20 वर्ल्ड कप में अपना चौथा मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी।
*टी-20 वर्ल्ड कप में विराट का दिखा डांसर अवतार।
*अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर डांस करते दिखे विराट।
*’माई नेम इज लखन’ गाने पर विराट ने किया डांस।
*लोगों को जमकर पसंद आ रहा है डांसर विराट का वीडियो।
देखिए कप्तान का डांसर अवतार
Dance of Virat in " My name is Lakhan " song 😍❤
Love to see our cheeku in happy mood 🥰 pic.twitter.com/vgBIq927h2— 𝚃𝙰𝚁𝚄𝙻𝙰𝚃𝙰 𝚂𝙰𝚁𝙺𝙰𝚁 (@Taru_10_18) November 4, 2021
आज है टीम इंडिया का मैच
वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज अपना चौथा मैच खेलने उतरेगी। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में टीम का सामना स्कॉटलैंड से होगा, जहां इस मैच को टीम इंडिया को बडे़ अंतर से जीतना होगा। साथ ही भारतीय टीम को ये भी आशा करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बचे हुए 2 मैचों में से किसी एक में हार जाए। वहीं, इस बार के वर्ल्ड कप में कई छोटी टीमों ने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है, जिसे देखते हुए टीमें किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं ले रही है और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही हैं।