दिल्ली कैपिटल्स Complete list of WPL Teams (डब्ल्यूपीएल टीम) and Players List (आईपीएल टीम प्लेयर्स) 2024
एनाबेल सदरलैंड के ऊपर दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए की बोली लगाई और उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल किया।
अद्यतन - Dec 9, 2023 7:40 pm

आज यानी 9 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था जिसमें सभी पांच टीमों ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। सभी टीमें पिछले संस्करण से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।
दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने इस सीजन में भी कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। टीम ने पिछले संस्करण के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आगामी सीजन से पहले अपर्णा मोंडल, तारा नॉरिस और जासिया अख्तर को रिलीज किया था। हालांकि फ्रेंचाइजी ने कई अच्छे खिलाड़ियों को रिटेन किया जैसे कप्तान मेग लेनिंग, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स।
महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने अश्विनी कुमारी को 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है जबकि उन्होंने सबसे बड़ी बोली एनाबेल सदरलैंड के ऊपर लगाई थी। एनाबेल सदरलैंड के ऊपर दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए की बोली लगाई और उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल किया। एनाबेल सदरलैंड की बात की जाए तो उनका टी-20 में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। महिला बिग बैश लीग में भी उन्होंने मेलबॉर्न स्टार्स की ओर से अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।
पिछले संस्करण की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने 9 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की थी और फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि इस बार टीम फाइनल को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम के खिलाड़ी आगामी सीजन में और कड़ी मेहनत करना चाहेंगी।
यहां देखें: WPL 2024 Auction Live
यह रही दिल्ली कैपिटल्स की फुल स्क्वॉड:
मेग लैनिंग (कप्तान), जेस जोनासन, मारिजाने कैप, एलिस कैप, लौरा हैरिस, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, पूनम यादव, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया, मिन्नू मणि, स्नेहा दीप्ति, टिटस साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल, असवानी कश्यप।