आकाश चोपड़ा

IPL 2024: ऑक्शन से पहले आकाश चोपड़ा ने बताई दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी कमजोरी, बताया उनका प्लान

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से पहले 11 प्लेयर्स को रिलीज किया।

Aakash Chopra and Delhi Capitals. (Image Source: Instagram/IPL-BCCI)
Aakash Chopra and Delhi Capitals. (Image Source: Instagram/IPL-BCCI)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 की नीलामी में अपने लोअर मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की जरूरत है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से पहले 11 प्लेयर्स को रिलीज किया, जिनमें मिडिल ऑर्डर के कई बल्लेबाज शामिल हैं – रोवमैन पॉवेल, राइली रूसो, मनीष पांडे, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान और प्रियम गर्ग जैसे प्लेयर का नाम है।

उनके पास पर्स में फ़िलहाल ₹28.95 करोड़ बचे हुए हैं और वे चार विदेशी सहित अधिकतम नौ खिलाड़ी खरीद सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने कहा कि लोअर मिडिल ऑर्डर दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता है और यह भी कहा कि उन्हें उन सभी को हासिल करना होगा जो उस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स को लोअर मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की जरूरत है- आकाश चोपड़ा

उन्होंने आगे कहा कि, “उन्होंने फिल साल्ट को रिलीज़ कर दिया है, जो अच्छा खेल रहे थे। उन्होंने राइली रूसो और रोवमैन पॉवेल को भी रिलीज कर दिया है। तो निचले क्रम में कौन बल्लेबाजी करेगा? वे पिछले साल तक एक टॉप आर्डर की मजबूत टीम थे और वे अभी भी एक हेवी टॉप ऑर्डर वाली टीम है।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि, “उनके पास डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और यश ढुल हैं लेकिन निचले क्रम में कोई नहीं है। इसलिए इस टीम की सबसे बड़ी समस्या उनकी निचले-मध्य क्रम की बल्लेबाजी है। उन्हें निचले-मध्य क्रम के बल्लेबाजों की जरूरत है, इसलिए उन्हें उन प्लेयर को खरीदना होगा जो नीचले क्रम में बल्लेबाजी कर सके।”

चोपड़ा रोवमैन पॉवेल के रिलीज किए जाने से निराश थे। उन्होंने दावा किया कि वेस्टइंडीज का बिग-हिटर यह काम कर सकता था लेकिन अजीब बात है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें पर्याप्त मौके नहीं दिए गए। आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि दिल्ली कैपिटल्स को तेज गेंदबाज खरीदने की जरूरत है, खासकर एनरिक नॉर्खिया की उपलब्धता को लेकर जब सवाल हो रहे हों।

उन्होंने दो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो मुस्तफिजुर रहमान और न ही चेतन सकारिया की जरूरत है। उन्होंने कमलेश नागरकोटी को भी छोड़ दिया है। इसलिए उन्हें तेज गेंदबाज खरीदने होंगे क्योंकि एनरिक नॉर्खिया की उपलब्धता के बारे में हमेशा सवाल रहता है।”

यह भी पढ़े :केएल राहुल नहीं कर पाए बुमराह की गेंदों का सामना?

close whatsapp