SA vs IND 2023-24: आलोचकों के निशाने पर रहने वाला यह क्रिकेटर हुआ रिंकू सिंह का फैन; तारीफ में कही दिल जीत लेने वाली बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: आलोचकों के निशाने पर रहने वाला यह क्रिकेटर हुआ रिंकू सिंह का फैन; तारीफ में कही दिल जीत लेने वाली बात

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी T20I मुकाबला आज यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

India’s tour of South Africa 2023-23, SA vs IND: भारत के विस्फोटक मिडिल-आर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 12 दिसंबर को खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन मेजबान टीम DLS नियम के तहत मेहमान टीम को पांच विकेट से मात देने में कामयाब रही।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने इस मैच में 39 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली, और एक बार फिर सभी को अपना फैन बना दिया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी शामिल हैं।

Gautam Gambhir बने Rinku Singh के फैन!

2011 वर्ल्ड कप विजेता और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नए मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा जब भी रिंकू सिंह (Rinku Singh) भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तब फैंस भी काफी उत्साहित हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू इस समय जो भी कर रहे हैं, और तारीफें लूट रहे हैं, वो उसके पूरी तरह से हकदार है, क्योंकि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है।

यहां पढ़िए: ICC T20I रैंकिंग में सूर्यकुमार की बादशाहत कायम, रिंकू सिंह ने भी लगाई चौंकाने वाली छलांग

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: ‘जब आप काफी कड़ी मेहनत करके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके अंतरराष्ट्रीय स्तर में पहुंचते हैं, तब आप अपनी सभी पारियों की इज्जत करते हैं, और उसकी वैल्यू बखूबी समझते हैं। तब आप अपनी हार पारी की शुरुआत ऐसे करते हैं जैसे यह आपकी पहली पारी है। आप हर चीज को गंभीरता से लेना चाहते हैं।

Rinku Singh वो सफलता और प्यार के पूरे हकदार हैं: Gautam Gambhir

आप किसी भी चीज को हल्के में लेना नहीं चाहते हैं। रिंकू सिंह को जो भी सफलता और प्यार मिल रहा है, मुझे लगता है वो उसके पूरे हकदार हैं। उन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिली है, उन्होंने उसके लिए काफी कड़ी मेहनत की है। जब वो अच्छी पारी खेलते हैं, तब केवल वो ही नहीं, बल्कि पूरा देश बहुत खुश होता है।’

आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मैच मेजबान टीम ने अपने नाम किया था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी T20I मुकाबला आज यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?