सूर्यकुमार यादव ने बताया था रिंकू सिंह को प्लान, फिर किया युवा बल्लेबाज ने अर्धशतक अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव ने बताया था रिंकू सिंह को प्लान, फिर किया युवा बल्लेबाज ने अर्धशतक अपने नाम

रिंकू सिंह ने टी20I का डेब्यू अर्धशतक लगाते हुए कल बनाए नाबाद 68 रन।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

कल टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार मिली है, लेकिन एक बार फिर से रिंकू सिंह ने फैन्स को अपने प्रदर्शन से खुश कर दिया। जहां इस बल्लेबाज ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगाया, वहीं इस पारी को लेकर रिंकू ने मैच के बाद एक बड़ा खुलासा किया।

अफ्रीका टीम ने बनाई बढ़त

दूसरी ओर कल टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक देखने को मिला था, लेकिन बारिश के बाद गेंद गिली होती गई और भारतीय टीम के गेंदबाज अफ्रीका के बल्लेबाजों के आगे फेल रहे। जिसके बाद मेजबान टीम ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था ऐसे में अगर टीम इंडिया आखिरी मैच हारती है तो सीरीज हार जाएगी।

सूर्यकुमार यादव ने बीच मैच में दिया रिंकू सिंह को ज्ञान

*रिंकू सिंह ने टी20I का डेब्यू अर्धशतक लगाते हुए कल बनाए नाबाद 68 रन।
*रिंकू ने बताया की सूर्यकुमार भाई ने कहा था कि सिर्फ अपना गेम खेल।
*शुरू में पिच समझने में परेशानी हुई, लेकिन बाद में HIT लगने लगे- रिंकू।
*युवा बल्लेबाज ने बोला कि SKY भाई ने खुद पर विश्वास रखने के लिए कहा था।

ये बयान सामने आया है रिंकू सिंह का मैच खत्म होने के बाद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इस दौरान दिया था सूर्यकुमार ने युवा बल्लेबाज को ज्ञान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

हर खिलाड़ी के लिए जरूरी है टी20 मुकाबला

दूसरी ओर अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया अपने सारे टी20 मैच खेल रही है, ऐसे में हर एक खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। फिलहाल रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा मजबूती दावेदारी पेश की है, रिंकू इस मेगा टूर्नामेंट को बतौर फिनिशर खेल सकते हैं। साथ ही विराट और रोहित टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, इस लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम इंडिया से टी20 मैच खेले 1 साल हो गया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?