AUS vs PAK 2023-24: जूतों को लेकर हुए विवाद के बाद उस्मान ख्वाजा ने पर्थ टेस्ट में फिलिस्तीन के सपोर्ट में पहना ब्लैक आर्मबैंड - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK 2023-24: जूतों को लेकर हुए विवाद के बाद उस्मान ख्वाजा ने पर्थ टेस्ट में फिलिस्तीन के सपोर्ट में पहना ब्लैक आर्मबैंड

उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर हैं।

Usman Khawaja. (Image Source: X)
Usman Khawaja. (Image Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) पाकिस्तान के खिलाफ जारी टीम मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले से ही सुर्खियों हैं, और इसका कारण उनका फलीस्तीन का समर्थन करना है।

उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने अभ्यास सत्र के दौरान फलीस्तीन के सपोर्ट में ‘‘सभी जीवन समान हैं’’ और ‘‘स्वतंत्रता मानव का अधिकार है’’ लिखे जूतों को पहना था, और यहां तक कि वह आज 14 दिसंबर से पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वही जूते पहनने वाले थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) ने उन इसकी मंजूरी नहीं दी।

Usman Khawaja ने पर्थ टेस्ट में प्रो-फिलिस्तीन काला आर्मबैंड पहना

जिसके बाद उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बांह पर का काली पट्टी बांधकर बल्लेबाजी करने उतरे, और फलीस्तीन के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया। दरअसल, ICC ने उस्मान ख्वाजा पर ‘‘सभी जीवन समान हैं’’ और ‘‘स्वतंत्रता मानव का अधिकार है’’ पेंट किए हुए जूतों को पहनकर मैच खेलने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

यहां पढ़िए: ‘सिडनी या चेन्नई, कहां मिलना चाहेंगे?’: नाथन लियोन से दोस्ती बढ़ा रहे हैं अश्विन, या फिर दे रहे हैं खुली चुनौती!

https://twitter.com/ishaq_Mindset/status/1735180957127155878

आईसीसी के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को टीम की पोशाक या उपकरण पर राजनीति या धार्मिक बयान के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। पाकिस्तान में जन्मे ख्वाजा ने गाजा के लोगों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए काली पट्टी बांधी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर हैं।

उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में बनाए 41 रन

अगर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच कि बात करे, तो पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसके बाद उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने पर्थ में पहले द‍िन शतकवीर डेव‍िड वार्नर के साथ 126 रनों की पार्टनरश‍िप की, और मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। ख्वाजा ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को अपना विकेट गंवाने से पहले 41 रन बनाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?