420 से अधिक रन, 19 विकेट, तब जाकर न्यूजीलैंड को नसीब हुई पाकिस्तान के खिलाफ छोटी सी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

420 से अधिक रन, 19 विकेट, तब जाकर न्यूजीलैंड को नसीब हुई पाकिस्तान के खिलाफ छोटी सी जीत

जहां एक तरफ सूजी बेट्स ने 91 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाए वहीं मैडी ग्रीन ने 96 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 83 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

NZw vs PAKw (Pic Source-Twitter)
NZw vs PAKw (Pic Source-Twitter)

आज यानी 15 दिसंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को एक विकेट से हराया। यही नहीं इस जीत के साथ न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले वनडे मैच को मेजबान ने 131 रनों से अपने नाम किया था।

दूसरे वनडे मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाए। पाकिस्तान टीम की ओर से इस मैच में कप्तानी कर रही फातिमा सना ने 104 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रनों की नाबाद पारी खेली। फातिमा के अलावा नजिहा अल्वी ने 38 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 32 रन बनाए जबकि नतालिया परवेज ने 73 गेंदों में चार चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़े: वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद के 7 से 10 दिन हम सबके लिए काफी मुश्किल थे: कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड महिला टीम की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन ने 6 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि फ्रान जोनास और Molly Penfold ने 2-2 विकेट झटके। ली ताहुहु ने 10 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट झटका।

न्यूजीलैंड महिला टीम ने एक विकेट से जीता मुकाबला

न्यूजीलैंड को लक्ष्य का पीछा करते हुए दो झटके जल्द गिर गए थे। हालांकि दो विकेट जल्द करने के बाद सूजी बेट्स और मैडी ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 142 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ सूजी बेट्स ने 91 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाए वहीं मैडी ग्रीन ने 96 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 83 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि तीसरा विकेट गिरने के बाद एक बार फिर न्यूजीलैंड महिला टीम ने लगातार अंतराल में विकेट गंवा दिए।

हालांकि अंत में ली ताहुहु और फ्रान जोनास ने अपनी टीम को बल्लेबाजी से जीत दिलाई। पाकिस्तान की ओर से गुलाम फातिमा ने 10 ओवर में 47 रन देकर चार विकेट झटके जबकि कप्तान फातिमा सना ने 2 विकेट अपने नाम किए। तीन मैच की वनडे सीरीज को मेजबान ने अपने नाम कर लिया है।

https://twitter.com/ShahzaabAli2/status/1735583395990683820?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1735583395990683820%7Ctwgr%5E1c64f4ee957eb91d4b7b2ba85db5ddef4d195064%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reaction-new-zealand-women-outfox-pakistan-by-whisker-in-2nd-odi-to-clinch-series%2F

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?