फैन्स के बीच है सूर्यकुमार यादव का तगड़ा क्रेज, तीसरे टी20 मैच के बाद दिखा गजब नजारा
मैच के बाद कल टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ पोस्ट।
अद्यतन - दिसम्बर 15, 2023 5:14 अपराह्न

क्रिकेट जगत में इस समय टी20 खेल के सबसे बेस्ट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जिसका सबूत इस प्रारूप में उनकी बल्लेबाजी है। वहीं कल साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच में इस बल्लेबाज ने शतक ठोक दिया, तो मैदान पर मौजूद भारतीय फैन्स उत्साहित हो गए। साथ ही मैच के बाद भी गजब नजारा देखने को मिला, जहां SKY अपने फैन्स से मिले।
किस-किस टीम के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बनाया शतक?
अब तक कप्तान रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में शतक थे, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव भी टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक ठोक चुके हैं। वहीं SKY ने ये 4 शतक अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाए हैं, सूर्यकुमार का पहला टी20 शतक इंग्लैंड के खिलाफ आया था। दूसरा शतक उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ लगाया था, फिर तीसरा टी20 शतक उन्होंने लंका टीम के खिलाफ जड़ा था। तो चौथा शतक उन्होंने कल अफ्रीका के खिलाफ लगा दिया, इस पारी में SKY 100 रन बनाकर आउट हो गए थे।
जब फैन्स ने सूर्यकुमार यादव को घेर लिया
*मैच के बाद टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ पोस्ट।
*इस वीडियो में कुलदीप यादव और सूर्यकुमार कर रहे हैं एक-दूसरे से बात।
*साथ ही वीडियो में देखने को मिला SKY को लेकर फैन्स के बीच क्रेज।
*वहीं वीडियो में कुछ बच्चे सूर्यकुमार का ऑटोग्राफ लेते हुए भी आए नजर।
इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव दिखे अपने फैन्स के साथ
SKY की वाइफ ने लगाई स्पेशल इंस्टा स्टोरी
![]()
वनडे टीम में नहीं मिली जगह
भले ही कल SKY ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया हो, लेकिन वो इस दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। जिसका कारण है उनका वर्ल्ड कप में प्रदर्शन, दरअसल सूर्यकुमार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जिसके बाद अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज से उनकी छुट्टी कर दी गई है, तो पहली बार वनडे टीम में रिंकू सिंह को जगह मिली है।