IPL 2024: मुंबई ने हार्दिक पांड्या को सौंपी कप्तानी तो फैंस हुए आगबबूला, देखें किस प्रकार दिए रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: मुंबई ने हार्दिक पांड्या को सौंपी कप्तानी तो फैंस हुए आगबबूला, देखें किस प्रकार दिए रिएक्शन

आईपीएल 2024 में रोहित की जगह मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस टीम से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आगामी सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई ने भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की बजाए हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिलने पर कुछ फैंस का गुस्सा भड़क गया है। और इसको लेकर फैंस तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि 2013 से रोहित मुबंई इंडियंस की कमान वर्ल्ड की सबसे बड़ी टी20 में संभाल रहे है और मुंबई रोहित की ही कप्तानी में ट्राॅफी को कुल पांच अपने नाम करने में सफल रही थी। लेकिन अब आगामी आईपीएल में सीजन में एमआई पल्टन की कमान हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी।

खैर, देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करते हैं? हालांकि, गुजरात टाइटंस को हार्दिक ने अपनी कप्तानी में साल 2022 का खिताब जितवाया था, तो आईपीएल 2023 में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

देखें हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कमान मिलने के बाद फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/umairuu301/status/1735638594545717727

https://twitter.com/Jay48630516/status/1735639596162257014

ये भी पढ़ें- बीसीसीआई करने जा रहा है MS Dhoni की जर्सी नंबर 7 को रिटायर, पढ़ें पूरी खबर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?