बीच सीरीज में राहुल द्रविड़ ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाले इस खिलाड़ी को बनाया गया कोच
17 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली जाएगी तीन मैचों की वनडे सीरीज।
अद्यतन - दिसम्बर 16, 2023 10:58 पूर्वाह्न

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि राहुल द्रविड़ का नियमित कोचिंग स्टाफ आगामी वनडे सीरीज में मौजूद नहीं रहेगा। ऑल फॉर्मेट सीरीज के लिए 75 से अधिक खिलाड़ियों के दक्षिण अफ्रीका में मौजूद होने के कारण, टीमों में कई फेरबदल हुए हैं, और कोचिंग स्टाफ में भी फेरबदल किया गया है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण अक्सर द्रविड़ की अनुपस्थिति में हेड कोच की भूमिका निभाते हुए आए हैं। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ नहीं है। गौरतलब है कि वनडे सीरीज में भारत को कोचिंग देने के बजाय द्रविड़ की टीम टेस्ट सीरीज से पहले 20 से 22 दिसंबर तक प्रिटोरिया में खेले जाने वाले तीन दिवसीय मैच में टीम पर ध्यान देगी।
राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में सितांशु कोटक होंगे कोच की भूमिका में
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कोचिंग स्टाफ का नेतृत्व सितांशु कोटक और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) स्टाफ द्वारा किया जाएगा। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे सीरीज में अजय रात्रा फील्डिंग कोच और NCA से जुड़े राजीब दत्ता गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे।
द्रविड़ की टीम पूरी तरह से सबसे टेस्ट फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित कर रही है और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में सकारात्मक शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज ड्रॉ कराने के बाद टीम इंडिया आगामी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब होगी। यह सीरीज बारिश के कारण पहला टी-20 मैच रद्द होने के साथ शुरू हुआ। दूसरे टी20I में प्रोटियाज ने शानदार जीत दर्ज की। ऐसे में मेन इन ब्लू को सीरीज बराबर करने के लिए तीसरा टी20 मैच जीतना था, और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने वैसा ही किया।
उन्होंने सीरीज बराबर करने के लिए मेजबान टीम के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, टीम वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैचों में भी और सुधार करना चाहेगी। गौरतलब है कि, केएल राहुल वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व करेंगे, जबकि रोहित शर्मा टेस्ट मैचों में कप्तान होंगे।
यह भी पढ़ें: दिसंबर 16- आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से