हार्दिक पांड्या को कप्तान बने हुए दो दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन फिर भी कम नहीं हुआ फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ RIP MI - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या को कप्तान बने हुए दो दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन फिर भी कम नहीं हुआ फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ RIP MI

मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित की बजाए हार्दिक को कप्तानी दिया जाना फैंस को रास नहीं आया है। 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस ने 15 दिसंबर को एक बड़ी घोषणा करते हुए गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। तो वहीं फ्रेंचाइजी के फैसले से कुछ फैंस खुश हैं कि पांड्या की अपनी पुरानी टीम में वापसी हो गई है, लेकिन वहीं कुछ ऐसे फैंस भी है जो इसे एकदम गलत मान रहे हैं।

तो वहीं इन फैंस के साथ क्रिकेट जगत के कई जानकार भी मुंबई द्वारा लिए इस फैसले को नहीं समझ पाए हैं कि आखिर ऐसी क्या मजूबरी रही है कि फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिलाने का फैसला किया।

तो वहीं अब आईपीएल के आगामी सीजन में रोहित हार्दिक की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत साल 2015 में मुंबई इंडियंस से की थी, और 2021 तक वह मुंबई के लिए खेले थे।

हालांकि, 2022 के मेगा ऑक्शन में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात ने अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2022 खिताब को अपने नाम किया। तो वहीं साल 2023 के फाइनल में गुजरात को अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं रोहित से कप्तानी वापिस लेने के बाद क्रिकेट फैंस का एक धड़ा फ्रेंचाइजी द्वारा इसे उनके साथ बेइमानी के तौर पर देख रहा है। गौरतलब है कि साल 2013 में मुंबई की कमान संभालने के बाद रोहित ने कुल पांच बार टीम को चैंपियन बनाया था।

लेकिन अब वह हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। तो वहीं जैसे ही ये खबर सामने आई तो मुंबई ने अपने एक्स अकाउंट पर लगभग 4 लाख फाॅलोअर्स को खो दिया, साथ ऐसी कई वीडियो सामने आई थी, जहां फैंस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी को जलाया था।तो वहीं इसके साथ अब सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर “RIP MUMBAI INDIANS” ट्रेंड करने लगा है और फैंस इस ट्रेंड के साथ अपनी भड़ास फ्रेंचाइजी पर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें इसको लेकर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/DankShubhum/status/1736054333605580895?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1736054333605580895%7Ctwgr%5E1d75931382246465cc313a345565598b55b7d7ba%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Frip-mumbai-indians-trends-on-x-as-franchise-continues-to-receive-backlash-after-captaincy-change-6620%2F

https://twitter.com/Imsudarshan__/status/1736022223549522057?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1736022223549522057%7Ctwgr%5E1d75931382246465cc313a345565598b55b7d7ba%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Frip-mumbai-indians-trends-on-x-as-franchise-continues-to-receive-backlash-after-captaincy-change-6620%2F

https://twitter.com/Reign_of_Rohit/status/1736050283044901314?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1736050283044901314%7Ctwgr%5E1d75931382246465cc313a345565598b55b7d7ba%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Frip-mumbai-indians-trends-on-x-as-franchise-continues-to-receive-backlash-after-captaincy-change-6620%2F

https://twitter.com/Nikhilkuma98531/status/1736282897823494642?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1736282897823494642%7Ctwgr%5E1d75931382246465cc313a345565598b55b7d7ba%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Frip-mumbai-indians-trends-on-x-as-franchise-continues-to-receive-backlash-after-captaincy-change-6620%2F

https://twitter.com/i_avinashkr/status/1736294809240011067?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1736294809240011067%7Ctwgr%5E1d75931382246465cc313a345565598b55b7d7ba%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Frip-mumbai-indians-trends-on-x-as-franchise-continues-to-receive-backlash-after-captaincy-change-6620%2F

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?