रोहित शर्मा की बेइज्जती नहीं देख पा रहे हैं युजी चहल, हार्दिक पांड्या से की स्पिनर ने बगावत - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा की बेइज्जती नहीं देख पा रहे हैं युजी चहल, हार्दिक पांड्या से की स्पिनर ने बगावत

अचानक स्पिनर युजी चहल ने बदली अपनी Twitter\X की DP

Rohit, Chahal And Hardik (Image Credit- instagram)
Rohit, Chahal And Hardik (Image Credit- instagram)

इस समय पूरे क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा के नाम की गूंज है, जिसका कारण है उनकी MI टीम की कप्तानी जाना। तो दूसरी ओर फैन्स का गुस्सा अब अलग लेवल पर पहुंच गया है, जिसके बाद हर दिन के साथ MI टीम और हार्दिक के Followers कम हो रहे हैं। वहीं अब इस मामले में युजी चहल की भी एंट्री हो गई है और उनसे जुड़ी एक चीज काफी वायरल हो रही है।

हार्दिक पांड्या की वाइफ हो रही है Troll

फैन्स पहले लगातार मुंबई टीम और हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे थे, वहीं अब इन फैन्स ने सारी हदों को पार कर दिया है। जहां ये फैन्स अब हार्दिक की वाइफ नताशा को बुरी तरह Troll कर रहे हैं, जिसका नजारा हाल ही में नताशा के सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। दरअसल, नताशा ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया था, उसी पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने हार्दिक और उनकी वाइफ के लिए काफी गंदा-गंदा लिखा है।

युजी चहल ने रोहित शर्मा का साथ देकर लिया हार्दिक से पंगा

*अचानक स्पिनर युजी चहल ने बदली अपनी Twitter\X की DP
*जहां चहल ने अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ लगाई है तस्वीर।
*फैन्स की माने तो MI की कप्तानी को देखते हुए चहल ने दिया रोहित का साथ।
*वहीं टीम इंडिया से खेलते हुए दोनों खिलाड़ियों बीच नजर आती है पक्की दोस्ती।

रोहित शर्मा के साथ युजी चहल की Twitter\X पर तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

नताशा को इस पोस्ट पर किया गया है काफी ज्यादा Troll

कल होगा IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन

वहीं इन सभी चीजों के बीच IPL का ऑक्शन होने जा रहा है, जहां इस बार मिनी ऑक्शन होगा और ये ऑक्शन कल यानी की 19 तारीख को दुबई में होगा। इस बार उन खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो सकती है, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था। साथ ही सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी नजर होगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?