IPL में जैसे ही गई रोहित शर्मा की कप्तानी, इस फैन्स ने तुरंत बदल ली अपनी पार्टी
इन दिनों इंस्टा पर रोहित शर्मा के फैन की एक रील हो रही है काफी वायरल।
अद्यतन - दिसम्बर 18, 2023 3:18 अपराह्न

हिटमैन यानी की रोहित शर्मा के फैन्स इन दिनों काफी निराश हैं, जिसका कारण है IPL में उनकी कप्तानी जाना। वहीं इन फैन्स का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इसी कड़ी में एक नए फैन का वीडियो आया है और इस फैन ने तो कमाल की चीज कर डाली है। जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
रोहित शर्मा के लिए युजी चहल ने भी कर डाली गजब चीज
वहीं टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल इस कप्तानी के मामले में, रोहित शर्मा का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां इस स्पिन गेंदबाज ने अपने Twitter\X अकाउंट की DP बदली है, वहीं नई DP चहल ने रोहित के साथ वाली लगाई है। जिसके बाद साफ हो गया है कि युजी हिटमैन का साथ दे रहे हैं पूरी तरह।
ये फैन बहुत दुखी है रोहित शर्मा की कप्तानी जाने से
*इन दिनों इंस्टा पर रोहित शर्मा के फैन की एक रील हो रही है काफी वायरल।
*जहां ये फैन हिटमैन की कप्तानी जाने से है काफी ज्यादा ही निराश।
*जिसके बाद इस फैन ने बोला- आज से मुंबई टीम मेरी फेवरेट टीम नहीं है।
*ऐसे में फैन ने जेब से निकाली CSK की जर्सी और इस टीम को बताई अपनी फेवरेट टीम।
रोहित शर्मा के फैन का वीडियो आपको भी देखना चाहिए
युजी चहल की DP पर डालते हैं एक नजर
MI टीम के इंस्टाग्राम के साथ ये क्या हो रहा है?
दूसरी ओर जब से हार्दिक पांड्या मुंबई टीम के कप्तान बने हैं, इस टीम के सोशल मीडिया Followers तेजी से कम हो रहे हैं। जहां इस टीम के पहले इंस्टा पर 13.2 मिलियन Followers थे, जो अब 12.3 मिलियन पर पहुंच गए हैं। साथ ही टीम के हर सोशल मीडिया पोस्ट पर फैन्स गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं और हार्दिक के लिए भी काफी बुरा-भला बोल रहे हैं। इस बीच कल IPL का मिनी ऑक्शन होना है, जिसमें देखना होगा की MI टीम किस बड़े खिलाड़ी को अपने दल में शामिल करती है।