साउथ अफ्रीका में Yuzvendra Chahal के साथ, केएल राहुल ने किया MOYE-MOYE
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही है वनडे सीरीज।
अद्यतन - दिसम्बर 20, 2023 6:11 अपराह्न

इस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा कर रही है, जहां वनडे सीरीज के लिए Yuzvendra Chahal का चयन भारतीय टीम में हुआ था। लेकिन लगता है कि इस खिलाड़ी का टीम में कोई साथ नहीं दे रहा है, जहां चहल सिर्फ अपने साथी खिलाड़ियों को पानी ही पिलाते हुए नजर आ रहे हैं अभी तक।
साउथ अफ्रीका ने की इस सीरीज में वापसी
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 सीरीज हुई थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। उसके बाद दोनों टीमोंं के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। वहीं सीरीज का दूसरा मैच कल खेला गया था, जिसे अफ्रीका टीम ने जीत लिया और सीरीज में वापसी कर ली। जिसके बाद अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है और अब सीरीज विजेता का फैसला तीसरे और आखिरी मैच के जरिए होगा जो 21 तारीख को खेला जाएगा।
Yuzvendra Chahal के साथ तो MOYE-MOYE हो गया
*टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही है वनडे सीरीज।
*लेकिन Yuzvendra Chahal को पहले और दूसरे वनडे मैच में नहीं मिला मौका।
*कुलदीप यादव के साथ स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल निभा रहे हैं।
*ऐसे में कल होने वाले आखिरी वनडे मैच में भी शायद ही मिले चहल को जगह।
अफ्रीका पहुंचने के बाद Yuzvendra Chahal ने जमकर किया था अभ्यास
2 खिलाड़ियों का हो चुका है इस सीरीज में डेब्यू
भारतीय टीम से लगातार युवा खिलाड़ियों का डेब्यू हो रहा है, जहां इस लिस्ट में 2 नाम और जुड़ गए हैं। अफ्रीका के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में युवा बल्लेबाज Sai Sudharsan का डेब्यू हुआ था, जिसके बाद साई ने दोनों वनडे मैचों में बैक टू बैक अर्धशतक लगाए हैं। वहीं कल हुए दूसरे मैच में रिंकू सिंह ने अपना वनडे डेब्यू किया है, जिन्हें कुलदीप यादव ने डेब्यू वनडे कैप दी थी और इस मैच में रिंकू ने एक विकेट भी लिया था।