IPL Auction 2024: तो इस वजह से PBKS पहले नहीं खरीद पाई थी शशांक सिंह को? सोशल मीडिया के माध्यम से दी सफाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL Auction 2024: तो इस वजह से PBKS पहले नहीं खरीद पाई थी शशांक सिंह को? सोशल मीडिया के माध्यम से दी सफाई

शशांक को पंजाब किंग्स ने Accelerated राउंड में खरीदा था। 

IPL 2023 Auction (Image Credit- Twitter)
IPL 2023 Auction (Image Credit- Twitter)

आईपीएल के 17वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन कल 19 दिसंबर को दुबई में समाप्त हुआ। बता दें कि इस ऑक्शन में घरेलू खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा। तो वहीं अभी तक एक बार भी आईपीएल चैंपियन ट्राॅफी ना जीत पाने वाली पंजाब किंग्स ने भी कुछ महंगे खिलाड़ियों को खरीदा है।

ऑक्शन में साल 2014 की रनर-अप पंजाब ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए हर्षल पटेल (11.75 करोड़), क्रिस वोक्स (4.2 करोड़) और राइली रूसो (8 करोड़) जैसे महंगे खिलाड़ियों को खरीदा है। हालांकि, इस ऑक्शन में फ्रेंचाइजी से ऑलराउंडर शशांक सिंह को खरीदने में एक गलती हो गई थी। तो वहीं अपनी इस गलती पर फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई दी है।

गौरतलब है कि ऑक्शन में जब शशांक दूसरे राउंड में नीलामी में आए तो पंजाब किंग्स ने उनके लिए बोली नहीं लगाई, क्योंकि उन्हें ये लगा ये कोई और शशांक सिंह हैं। तो वहीं जैसे ही उन्हें पता चला है कि ये वो ही शशांक है जिन्हें वे खरीदना चाहते हैं तब तक वे अनसोल्ड पास हो चुके थे। हालांकि, इसके बाद फ्रेंचाइजी ने Accelerated राउंड में उन्हें खरीद लिया था।

देखें पंजाब किंग्स द्वारा शशांक सिंह के लिए शेयर की गई पोस्ट

आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाॅड:

रिटेन खिलाड़ी– शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, सैम करन, हरप्रीत बरार, राहुल चहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कवेरप्पा

IPL ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने इन प्लेयर्स को खरीदा: हर्षल पटेल (11.75 करोड़), क्रिस वोक्स (4.20 करोड़), आशुतोष शर्मा (20 लाख), विश्वनाथ सिंह (20 लाख), शशांक सिंह (20 लाख), तनय त्यागराजन (20 लाख), प्रिंस चौधरी (20 लाख), राइली रूसो (8 करोड़)।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: Who’s Robin Minz? कौन है ये पहले आदिवासी खिलाड़ी राॅबिन मिंज जिसके पीछे GT ने 3.6 करोड़ लगा दिए

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?