RCB के तीन रिलीज खिलाड़ी जिनको आईपीएल 2024 के ऑक्शन में MI अपनी टीम में कर सकता है शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB के तीन रिलीज खिलाड़ी जिनको आईपीएल 2024 के ऑक्शन में MI अपनी टीम में कर सकता है शामिल

आज हम आपको बताते है तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिनको आरसीबी ने आगामी सीजन से पहले रिलीज किया है और मुंबई इंडियंस इनको अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

Wanindu Hasaranga (source- twitter)
Wanindu Hasaranga (source- twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि आगामी सीजन में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी लेकिन टीम ने अभी तक एक बार भी इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है और टीम उनकी जगह कुछ अच्छे खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल करना चाहेंगी। आज हम आपको बताते है तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिनको आरसीबी ने आगामी सीजन से पहले रिलीज किया है और मुंबई इंडियंस इनको अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम ने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम 2023 सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाई थी।

3- माइकल ब्रेसवेल

Michael Bracewell (Pic Source-Twitter)
Michael Bracewell (Pic Source-Twitter)

आरसीबी ने माइकल ब्रेसवेल को उनके पहले आईपीएल सीजन में अपनी टीम में शामिल किया था, हालांकि, वो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2023 संस्करण में उन्होंने पांच मैच में सिर्फ 58 रन बनाए थे और 6 विकेट हासिल किए थे।

यही वजह है कि टीम ने आगामी सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम को एक अच्छे स्पिनर की जरूरत है और माइकल ब्रेसवेल यह भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाते हुए नजर आ सकते हैं। टी-20 में माइकल ब्रेसवेल का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp