केन विलियमसन

NZ v BAN: फिर से चोटिल हुए केन विलियमसन, बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज से हुए बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे केन विलियमसन।

New Zealand Team (Photo Source: Getty Images)
New Zealand Team (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को कई चोटों का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम इस सीरीज में केन विलियमसन और काइल जैमीसन के बिना उतरेगी, जो अपने घुटने और हैमस्ट्रिंग की समस्याओं से जूझ रहे हैं। विलियमसन की अनुपस्थिति में मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे।

विलियमसन की जगह रचिन रवींद्र को किया गया टीम में शामिल

उनकी जगह ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। आगामी सीरीज रवींद्र के लिए 2024 के महत्वपूर्ण सीज़न से पहले अपनी टी-20 साख साबित करने का एक अच्छा मौका देगी। इसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। वर्तमान में 18 टी20 मैचों के बाद उनका बल्ले से केवल 13.18 के औसत से रन निकले हैं।

रवींद्र को हाल ही में दुबई में 2024 आईपीएल मिनी-ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा चुना गया था। दूसरी ओर, विलियमसन, जो 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए अपने घुटने की चोट से समय पर उबर गए थे, वो हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक बनाया, लेकिन वहां न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज को अब रिहैब से गुजरना होगा, जबकि जैमीसन के लिए भी इसी तरह की ट्रेनिंग और रिहैब से गुजरना होगा। न्यूजीलैंड में एक व्यस्त घरेलू सीजन चल रहा है, जिसमें पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें बांग्लादेश के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के समापन के बाद दौरे के लिए तैयार है।

बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वॉड

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सीयर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी

close whatsapp