ट्विटर प्रतिक्रिया: तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश महिला ने भारतीय महिला टीम को दी करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रिया: तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश महिला ने भारतीय महिला टीम को दी करारी शिकस्त

भले ही बांग्लादेश टीम ने इस मैच को अपने नाम किया हो लेकिन भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-1 से जीता।

Bangladesh Team (Pic Source-Twitter)
Bangladesh Team (Pic Source-Twitter)

आज यानी 13 जुलाई को खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। भले ही बांग्लादेश टीम ने इस मैच को अपने नाम किया हो लेकिन भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-1 से जीता।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 102 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली जबकि शेफाली वर्मा ने 14 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 गेंदों में चार चौकों की मदद से 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 12 रन बनाए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। बांग्लादेश की ओर से रबेया खान ने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि सुल्ताना खातून ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर और फहीमा खातून ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़े: मुझे नहीं लगता कि हम कभी ड्रेसिंग रूम में असहज थे: शाकिब अल हसन

बांग्लादेश महिला टीम ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया

बांग्लादेश टीम ने इस मैच को 4 विकेट रहते जीत लिया। टीम की ओर से शमीमा सुल्ताना ने 46 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाए जबकि निगर सुल्ताना ने 20 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिर रहे थे लेकिन शमीमा सुल्ताना ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला।

भारत की ओर से मीनू मणी ने 2 विकेट झटके जबकि देविका वैद्य ने भी 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 2 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट हासिल किया। भारतीय टीम ने 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीता। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज की शुरुआत 16 जुलाई से हो रही है।

https://twitter.com/vipintiwari952/status/1679446416299802626?s=20

https://twitter.com/vipintiwari952/status/1679438007638847489?s=20

 

close whatsapp