WI v ENG

WI v ENG: T20 वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का हुआ बुरा हाल, टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने बुरी तरह धोया

टी-20 सीरीज को वेस्टइंडीज ने 3-2 से किया अपने नाम।

WI v ENG (Photo Source: Getty Images)
WI v ENG (Photo Source: Getty Images)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला त्रिनिदाद में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही कैरेबियाई टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने इस टार्गेट को 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुडाकेश मोती को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इंग्लैंड के फिल साल्ट को दो शतक समेत 331 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

WI v ENG: इंग्लैंड के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और सिर्फ 39 के स्कोर पर टीम के 2 विकेट गिर गए। इसके बाद फिल साल्ट ने 22 गेंद पर 38 रनों की धुआंधार पारी खेली।

हालांकि कप्तान जोस बटलर और विल जैक्स फ्लॉप रहे। लियाम लिविंगस्टोन ने मिडिल ऑर्डर में 28 रन बनाए। मोईन अली ने भी 23 रनों की पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और अंत में पूरी इंग्लिश टीम 132 रन पर ऑल आउट हो गई। कैरेबियाई टीम की तरफ से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए तो आंद्रे रसेल ने दो विकेट अपने नाम किया।

WI v ENG: बड़ी मुश्किल के साथ वेस्टइंडीज पहुंचा जीत की दहलीज तक

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की भी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही, टीम ने भी 33 रन तक 2 विकेट गंवा दिए। चूंकि टीम के पास लक्ष्य उतना बड़ा नहीं था इसलिए टीम के बल्लेबाजों ने भी अपना वक्त लिया। इसके बावजूद 123 रन तक 6 विकेट गिर गए थे।

मिडिल ऑर्डर में शाई होप ने 43 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाकर टीम को किसी तरह से जीत दिलाई। शेरफेन रदरफोर्ड ने 24 गेंद पर 30 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया और जॉनसन चार्ल्स ने भी 22 गेंद पर 27 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से रीस टोप्ली और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली और एमएस धोनी के बाद ये उपलब्धियां हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने केएल राहुल

close whatsapp