SA vs IND, 1st Test Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
26 दिसंबर से खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच।
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2023 10:11 पूर्वाह्न

SA vs IND, 1st Test Match Prediction: टी-20 सीरीज एक-एक की बराबरी और वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारत (IND) की टीम अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका (SA) का सामना करेगी। सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। विराट कोहली, रोहित शर्मा, आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी वर्ल्ड कप के बाद पहली बार मैदान पर वापसी करते हुए दिखेंगे।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने अब तक व्हाइट बॉल सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन वहां श्रृंखला नहीं जीत पाए। ऐसे में अब तेंबा बावूमा की अगुवाई वाली टीम टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। अगर भारत इस सीरीज को जीतने में सफल रहता है तो यह दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर भारत की पहली टेस्ट सीरीज में जीत होगी।
SA vs IND (मैच डिटेल्स) Match Details:
| मुकाबले | जानकारी |
| मैच | साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 1st Test |
| वेन्यू | सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम, सेंचुरियन |
| तारीख और समय | मंगलवार, दिसंबर 26, 1:30 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network, Disney+Hotstar |
SA vs IND: सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम, सेंचुरियन, की पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच का तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है जिससे बल्लेबाजों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। टेस्ट के शुरुआती दिन और दूसरे दिन के ज्यादातर हिस्से में खेल की संभावना बहुत कम है। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी जिससे स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी और ऐसे में तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम होगी।
SA vs IND हेड टू हेड रिकॉर्ड Head-to-Head Record टेस्ट में
| खेले गए कुल मैच | 42 |
| साउथ अफ्रीका जीता | 17 |
| भारत जीता | 15 |
| ड्रॉ | 10 |
| First Played | |
| Last Played |
SA vs IND (संभावित प्लेइंग XI) Predicted Playing XI:
भारत: India
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका: South Africa
तेंबा बावुमा (कप्तान), डीन एल्गर, कीगन पीटरसन, टोनी डी जोरजी, एडन मार्करम, काईल वैरेन, मार्को जेनसन, केशव महाराज, लूंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर, वियान मुल्डर
SA vs IND: 1st Test Match Prediction
(संभावित बेस्ट बल्लेबाज: विराट कोहली)
वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार विराट कोहली पहली बार इस टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और वो टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका में भी उनका टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है और इसको देखते हुए फैंस इस सीरीज में भी विराट के बल्ले से रनों की उम्मीद करेंगे।
(संभावित बेस्ट बल्लेबाज: जसप्रीत बुमराह)
जसप्रीत बुमराह का हालिया फॉर्म शानदार रहा है। हालांकि चोट के बाद से जब से उन्होंने वापसी की है उन्होंने कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेगी। और शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज की गैर मौजूदगी में उनका अच्छा प्रदर्शन करना और भी जरूरी होगा।
SA vs IND: 1st Test Match Prediction: आज के मैच की भविष्यवाणी
भारत जीतेगा इस मैच को