10 नवंबर- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Nov 10, 2023 3:48 pm

1. ‘एंजेलो मैथ्यूज को वही मिला जिसके वे हकदार थे’- टाइम आउट को लेकर Brad Hogg ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ब्रैट हाॅग (Brad Hogg) ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंकाई खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट देने पर बड़ा बयान दिया है। हाॅग का मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी तय 2 मिनट के समय के भीतर, खिलाड़ी के आउट होने के बाद स्ट्राइक लेने के लिए तैयार नहीं है तो वह खुद को सही तरीके से तैयार नहीं कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. वर्ल्ड कप में ज्यादा मौके ना मिलने का गम, दिख रहा है ईशान किशन के चेहरे पर
विकेटकीपर के तौर पर वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पास 2 खिलाड़ी हैं, पहला नाम है ईशान किशन का और दूसरा नाम है केएल राहुल का। वहीं कप्तान रोहित ने विकेट के पीछे की पूरी जिम्मेदारी केएल राहुल को दे रखी है, ऐसे में इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन को काफी कम मौके मिले हैं। लेकिन उसके बाद भी युवा खिलाड़ी निराश नहीं है और नेट्स में जमकर मेहनत करने में लगा है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. SA vs AFG: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, अफ्रीकी टीम ने किए 2 बड़े बदलाव.. जानें प्लेइंग 11
SA vs AFG: ICC ODI World Cup 2023 का 42वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद खेला जा रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. SA vs AFG: जाने अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं Marco Jansen और Tabraiz Shamsi
ICC Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 42वां मैच आज 10 नवंबर, शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। साथ ही बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से ऑलराउंडर मार्को यान्सेन और स्पिनर तबरेज शम्सी नहीं खेल रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5. Plunket Shield 2023 में हेनरी निकोल्स ने कर दी भारी गलती, अब देना होगा बड़ा जुर्माना
न्यूजीलैंड के बेहतरीन खिलाड़ी हेनरी निकोल्स ने Plunket Shield 2023 में गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी और इसी वजह से उनके ऊपर न्यूजीलैंड क्रिकेट की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। यह सब हुआ कैंटरबरी बनाम ऑकलैंड मैच में। इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखें अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज
इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 42वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन एक बार फिर वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)
7. सेमीफाइनल के लिए मोहम्मद शमी ने किया तैयारियों का आगाज, फिर होगा रफ्तार का राज
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2023 में सबसे खतरनाक गेंदबाजी मोहम्मद शमी ने की है, भले ही इस गेंदबाज को काफी कम मौके मिले हो। उसके बाद भी शमी ने खुद को ऐसे साबित किया की, हर कोई अब इस गेंदबाज का मुरीद हो गया है। दूसरी ओर शमी ने अब सेमीफाइनल की तैयारियों का आगाज कर दिया है, जिससे जुड़ा वीडियो उन्होंने खुद पोस्ट किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. ऋषभ पंत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन खेलेंगे भारत के लिए मैच!
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल हुए कार दुर्घटना के बाद पिछले कुछ महीनों में अच्छी रिकवरी की है। 26 वर्षीय पंत हाल ही में कोलकाता में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए हैं, लेकिन अपने साथी खिलाड़ियों के साथ अगले सीजन के लिए ट्रेनिंग नहीं करेंगे। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने पंत की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया और कहा कि वह अच्छी स्थिति में हैं।(पढ़ें पूरी खबर)
9. आपको मिलाते हैं ‘संस्कारी’ Rachin Ravindra से, केशव महाराज से भी आगे निकला ये खिलाड़ी
वर्ल्ड कप 2023 में Rachin Ravindra ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है, कीवी टीम का ये युवा बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर के कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है और जमकर रन बना रहा है। इस बीच सोशल मीडिया की दुनिया में रचिन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो आपको भी इस बार काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।(पढ़ें पूरी खबर)