सेमीफाइनल के लिए मोहम्मद शमी ने किया तैयारियों का आगाज, फिर होगा रफ्तार का राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

सेमीफाइनल के लिए मोहम्मद शमी ने किया तैयारियों का आगाज, फिर होगा रफ्तार का राज

टीम इंडिया ने सबसे पहले बनाई थी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2023 में सबसे खतरनाक गेंदबाजी मोहम्मद शमी ने की है, भले ही इस गेंदबाज को काफी कम मौके मिले हो। उसके बाद भी शमी ने खुद को ऐसे साबित किया की, हर कोई अब इस गेंदबाज का मुरीद हो गया है। दूसरी ओर शमी ने अब सेमीफाइनल की तैयारियों का आगाज कर दिया है, जिससे जुड़ा वीडियो उन्होंने खुद पोस्ट किया है।

मोहम्मद शमी ने 4 मैचों में सभी को पछाड़ दिया

हार्दिक पांड्या जब बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए थे, उसके बाद मोहम्मद शमी को अंतिम 11 में मौका मिला था। जहां शमी ने अपने पहले मैच में कीवी टीम के खिलाफ 5 विकेट लिए थे, फिर इंग्लिश टीम के खिलाफ तेज गेंदबाज के खाते में 4 विकेट आए। वहींं लंका टीम के खिलाफ मुंबई में रफ्तार के सौदागर ने 5 विकेट निकाल लिए थे और कोलकाता में अफ्रीका के 2 बल्लेबाजों को तेज गेंदबाज ने आउट किया था। ऐसे में गेंदबाज ने सिर्फ 4 मैचों में ही अपने नाम 16 विकेट कर लिए हैं और वो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में।

सेमीफाइनल की तैयारी देख रहे हो आप मोहम्मद शमी की

*टीम इंडिया ने सबसे पहले बनाई थी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह।
*अब उसी सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी में जुटे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।
*शमी ने शेयर किया GYM वाला वीडियो, LEGS का वर्कआउट कर रहा है तेज गेंदबाज।
*सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना हो सकता है इस बार भी न्यूजीलैंड से।

मोहम्मद शमी की तैयारियों पर डालते हैं एक नजर

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी

ICC रैंकिंग में भी है भारतीय टीम का राज

दूसरी ओर ICC की सभी रैंकिंग में इस समय भारतीय टीम का राज है, वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज शुभमन गिल है और इस प्रारूप के नंबर 1 गेंदबाज मोहम्मद शमी है। टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज आर अश्विन है, तो वहीं लाल गेंद के नंबर 1 ऑलराउंडर सर जडेजा है और टी20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव है। साथ ही साथ टी-20, टेस्ट और वनडे की नंबर 1 टीम भी भारतीय टीम है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?