सभी लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज काफी धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं: मिचेल स्टार्क - क्रिकट्रैकर हिंदी

सभी लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज काफी धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं: मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान को 360 रनों से हराया था।

Mitchell Starc (Photo Source: Twitter)
Mitchell Starc (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान को 360 रनों से हराया था। पहले टेस्ट मैच में तमाम लोगों ने पाकिस्तान टीम की तेज गेंदबाजी लाइनअप की जमकर आलोचना की थी। सभी का यही कहना था कि पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज काफी धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं।

अब इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपना पक्ष रखा है। मिचेल स्टार्क के मुताबिक सभी लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान थे कि पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज काफी धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि वो 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर सकते है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मीडिया से बात करते हुए मिचेल स्टार्क ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान टीम के गेंदबाज काफी कम गति से गेंदबाजी कर रहे थे और यही चीज सभी के लिए काफी हैरान कर देने वाली थी। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी करने में सक्षम है। मुझे नहीं लगता की गति ही सब कुछ होती है लेकिन हां वो भी काफी महत्वपूर्ण होती है।’

स्कॉट बोलैंड को लेकर मिचेल स्टार्क ने रखा अपना पक्ष

मिचेल स्टार्क के मुताबिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में किसी भी गेंदबाज के लिए गति काफी जरूरी होगी। उन्होंने स्कॉट बोलैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि भले ही बोलैंड तेज गेंदबाजों में शामिल नहीं किए जाते हैं लेकिन उन्होंने अपने घर में काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

स्टार्क ने आगे कहा कि, ‘आप अगर स्कॉट बोलैंड को देखें तो वो भी काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। उनके पास भी ज्यादा गति नहीं है लेकिन मेलबर्न में वो दोनों तरफ स्विंग कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी हमने ऐसा ही देखा था और उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए थे। पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजों को दूसरे टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी लेकिन हम आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?